Move to Jagran APP

Sonakpur Overbridge News : मुरादाबाद में लोगों को मिलेगी राहत, दिसंबर में शुरू होगा सोनकपुर ओवरब्रिज पर यातायात

Sonakpur Overbridge News सोनकपुर ओवरब्रिज का कछुआ चाल से चल रहा काम अब तेज रफ्तार से चल रहा है। रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल खुद इस परियोजना को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं। यहीं कारण है कि पौने दो महीने में दो बार कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण कर चुके हैं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 05:50 PM (IST)
Sonakpur Overbridge News : मुरादाबाद में लोगों को मिलेगी राहत, दिसंबर में शुरू होगा सोनकपुर ओवरब्रिज पर यातायात
Sonakpur Overbridge News : मुरादाबाद में लोगों को मिलेगी राहत, दिसंबर में शुरू होगा सोनकपुर ओवरब्रिज पर यातायात

मुरादाबाद, जेएनएन। Sonakpur Overbridge News : सोनकपुर ओवरब्रिज का कछुआ चाल से चल रहा काम अब तेज रफ्तार से चल रहा है। रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल खुद इस परियोजना को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं। यहीं कारण है कि पौने दो महीने में दो बार कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिसंबर तक हर हाल में ओवरब्रिज से यातायात शुरू हो जाएगा। अगर कोई परेशानी आती भी है तो फोरलेन ओवरब्रिज से टू लेन में वाहन गुजरने लगेंगे। इससे दिल्ली रोड और कांठ रोड आने जाने वालों को आसानी होगी, साथ ही शहर में जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी।

loksabha election banner

सोनकपुर ओवर ब्रिज के निर्माण में देरी होने को लेकर दैनिक जागरण ने समाचारीय अभियान चलाया था। इसमें शहरवासियों के साथ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी जुड़े थे। फोर लोन वाला सोनकपुर के निर्माण पूरा होने के बाद शहर में जाम की समस्या कम हो जाएगी। दिल्ली रोड के लोगों को हरिद्वार, सहारनपुर जाने के लिए शहर के अंदर नहीं आना होगा। इसकी तरह से कांठ रोड के लोगों को दिल्ली जाने वाले शहर के अंदर से गुजरना नहीं पड़ेगा।

उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने भी सुस्त रफ्तार से चल रहे कार्य को गंभीरता से लिया था और छह अगस्त को कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ निरीक्षण किया था। रेलवे की टीम ने लक्ष्य से आठ दिन पहले 22 सितंबर को ढाई घंटे में मुरादाबाद-दिल्ली रेल मार्ग के ऊपर आठ गर्डर रख दिए हैं। अब मुरादाबाद-सहानपुर रेल मार्ग के ऊपर गर्डर रखे जाने हैं।

मंगलवार को सोनकपुर ओवर ब्रिज की प्रगति की जानकारी करने के लिए महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने निरीक्षण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि निर्धारित समय से पहले ही रेलवे अपना काम पूरा कर लेगा। अगर निर्माण कार्य में कोई बाधा आता है तो फोर लेन वाले सोनकपुर ओवर ब्रिज को दिसंबर में टू लेन पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। यातायात शुरू करने के साथ ही शेष टू लेन का निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के लिए मुख्य अभियंता (सीई) निर्माण आरपी सिंह साथ आए हुए थे। निरीक्षण स्थल पर सीई ने जीएम को निर्माण कैसे और किस-किस तारीख तक कराया जाएगा। इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्डर रखने में रेल यातायात बंद कराने में समस्या आती है। तब महाप्रबंधक ने कहा कि गर्डर रखने के लिए रेल यातायात बंद करने की अनुमति समय से दे दी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.