शाही इमाम की अपील, खतरनाक है कोरोना वायरस, शारीरिक दूरी का करें पालन
दिल्ली शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियों में लोगों से शारीरिक दूरी के नियम के साथ मास्क को जरूरी बता रहे हैं। इसके अलावा घर पर नमाज अदा करने पर जोर दे रहे हैं।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 09:44 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 09:44 AM (IST)
मुरादाबाद। दिल्ली शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियों में लोगों से शारीरिक दूरी के नियम के साथ मास्क को जरूरी बता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट से बात होने पर पता चला है कि कई लोगों को तो सांस लेने में दिक्कत होने पर संक्रमण की जानकारी हो रही है। कब्रिस्तानों में कब्रों की संख्या बढ़ रही है। कब्र खोदाई करने वाले हैरान हैं। इसलिए मस्जिदों में शारीरिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करें। नियम के हिसाब से काम करें। घर पर नमाज और तरावीह अदा करने पर महत्व दें। बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकलें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें