शहर की घनी आबादी में नाला चोक, लोगों को हुई परेशानी
सफाई नायक ने बताया कि हर माह नालियों की सफाई कराने पर प्लास्टिक ज्यादा निकलता है। क्षेत्र में लोगों को कई बार समझाया गया लेकिन कोई अमल करने को तैयार नहीं है। कचरा फेंकने वालों पर निगाह रखी जा रही है।
मुरादाबाद। लोगों की लापरवाही नगर निगम के लिए सिरदर्द बन गई है। शहर की घनी आबादी चौकी हसन खा में सड़क पर आए दिन नाली का पानी आ जाता है।
बुधवार को चौकी हसन खा में नालियां चोक होने से लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा। नगर निगम की टीम पहुंंची तो किसरौल से नाले की सफाई शुरू की गई। नाले में ज्यादातर प्लास्टिक की थैली फंसने की वजह से नालियां चोक हो गईं थीं। मुहल्ले के रहने वाले सलीम का कहना था कि पिछले कई दिन से नालियां चोक हैं। इस वजह से मस्जिद आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर निगम अधिकारियों से कहने के बाद शुरू हुआ है। नालियों से प्लास्टिक की थैलियां निकल रहींं हैं। इस वजह से नालियां चोक हो रहींं हैं। सफाई नायक ने बताया कि हर माह नालियों की सफाई कराने पर प्लास्टिक ज्यादा निकलता है। क्षेत्र में लोगों को कई बार समझाया गया लेकिन, कोई अमल करने को तैयार नहीं है। कचरा फेंकने वालों पर निगाह रखी जा रही है। कूड़ेदान में कचरा नहीं फेकने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।