Move to Jagran APP

By-election in Amroha : अपने ही गांव के मतदाताओं पर नहीं चला सपा के दिग्गजों का जादू

विधायक से लेकर जिलाध्यक्ष तक के गांव में नहीं हो सका 70 फीसद मतदान। पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के गांवों में भी कुछ इसी तरह का रहा हाल। सपा प्रत्याशी अपनी हार का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 04:44 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 04:44 PM (IST)
By-election in Amroha : अपने ही गांव के मतदाताओं पर नहीं चला सपा के दिग्गजों का जादू
विस क्षेत्र के नेताओं के गांवों का मतदान फीसद काफी कम रहा।

अमरोहा (राहुल शर्मा)। नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के दिग्गजों का अपने ही गांव के मतदाताओं पर जादू नहीं चला। विधायक से लेकर जिलाध्यक्ष तक के गांव का मतदान फीसद 70 के आंकड़े को नहीं छू सका। पूर्व विधायक व अन्य नेताओं के गांवों का भी कुछ इसी तरह हाल रहा। सभी सपा नेताओं के गांवों की वोटिंग के आंकड़ों को देखकर हर शख्स हैरत में पड़ा है। हालांकि, सपा प्रत्याशी अपनी हार का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ रहे हैं। वोट वाले बूथों पर मतदान नहीं करने देने का आरोप प्रशासन पर लगा रहे हैं।

prime article banner

उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन हो गया था। इसके बाद मौलाना जावेद आब्दी को उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के रूप में उतारा गया था। गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का जिम्मा अमरोहा सदर विधायक महबूब अली, एमएलसी परवेज अली, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, रालोद नेता व पूर्व विधायक अशफाक अली खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी रेनू सिंह व उनके पति चौधरी सरजीत सिंह, रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी रामवीर सिंह को सौंपा गया था लेकिन, सपा व रालोद के इन दिग्गजों का मतदाताओं पर कोई जादू नहीं चल पाया। पूर्व मंत्री कमाल अख्तर का गांव विस क्षेत्र में नहीं है जबकि, अन्य के उसमें शामिल हैं। विस क्षेत्र के नेताओं के गांवों का मतदान फीसद काफी कम रहा।

सदर विधायक महबूब अली व एमएलसी का गांव शकरपुर

मतदान केंद्र का नाम                                  मतदान फीसद

प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 1                    61.89

प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 2                    58.38

सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव का गांव पीलाकुंड

मतदान केंद्र का नाम                                    मतदान फीसद

प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 1                      63.46

प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 2                      64.56

रालोद नेता व पूर्व विधायक अशफाक अली का गांव सिहाली जागीर

मतदान केंद्र का नाम                            मतदान फीसद

प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 1               68.41

प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 2               44.67

प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 3               56.61

जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 1            64.83

जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 2            56.93

कन्या जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 1    58.19

कन्या जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 2    55.83

कन्या जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 3     56.84

कन्या जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 4     45.44

प्राथमिक विद्यालय करीमपुरा के बूथ संख्या 1      42.73

प्राथमिक विद्यालय करीमपुरा के बूथ संख्या 2      39.48

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी के गांव पप्सरा

मतदान केंद्र का नाम                                मतदान फीसद

प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 1               54.23

प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 2               64.8

प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 3               57.92

हमारे समर्थकों ने जमकर वोटिंग की है, मगर सुबह से ही पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को थाने में बैठा दिया था। इसके चलते कई मतदाता सहम गए और वोट डालने नहीं जा सके।

निर्माेज यादव, जिलाध्यक्ष सपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.