Sambhal Panchayat Election 2021 : देर रात बुखार से ग्राम प्रधान प्रत्याशी की मौत, रद हो सकता है चुनाव
मंडल के सम्भल जिले में आज मतदान हो रहा है। असमोली विकास खंड में ग्राम प्रधान पद की एक प्रत्याशी की मौत हो गई। लिहाजा यहां चुनाव टलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीण इसके लिए आवाज उठा रहे हैं।
मुरादाबाद। मंडल के सम्भल जिले में आज मतदान हो रहा है। असमोली विकास खंड में ग्राम प्रधान पद की एक प्रत्याशी की मौत हो गई। लिहाजा यहां चुनाव टलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीण इसके लिए आवाज उठा रहे हैं।
जिले के असमोली विकास खंड के ग्राम पंचायत साकीपुर में प्रधान पद की प्रत्याशी संतोष पत्नी राम किशोर सैनी दमदारी से चुनाव लड़ रहीं थीं। उनका चुनाव चिह्न भी चारपाई आवंटित हो गया था। मंगलवार को अचानक से उन्हें बुखार हो गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई । हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर बुधवार की रात को करीब 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने पीठीसीन अधिकारी व उप जिलाधिकारी को सूचना दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि फिर भी चुनाव रुका नहीं है। प्रत्याशी की मौत के बाद गांव का चुनाव रद करने की मांग ग्रामीणों ने की है।