Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी के नेता किरणमय नंदा बोले, उत्तर प्रदेश में चल रही बदलाव की हवा, भाजपा के झूठे वादों में नहीं आएगी जनता

UP Assembly Election 2022 समाजवादी पार्टी के (Samajwadi Party) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा (Kiranmoy Nanda) मंगलवार को अमरोहा जनपद में पहुंचे। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की बूथ स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 02:34 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 02:34 PM (IST)
समाजवादी पार्टी के नेता किरणमय नंदा बोले, उत्तर प्रदेश में चल रही बदलाव की हवा, भाजपा के झूठे वादों में नहीं आएगी जनता
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग आगामी चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी के (Samajwadi Party) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा (Kiranmoy Nanda) मंगलवार को अमरोहा जनपद में पहुंचे। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की बूथ स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि भाजपा ने 2017 में झूठ के सहारे सरकार बना ली थी। इस बार जनता जाग गई है। प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। प्रदेश में 2022 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।

prime article banner

एक बैंक्वेट हाल में सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा गांव और गरीब विरोधी पार्टी है। किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में हो रहा है। किसान को खाद तक नहीं मिल रही है। बोले-सपा शासन में जिस तेजी से विकास कार्य शुरू कराए गए थे। उनके पूरा होने पर भाजपा उसी तेजी से उनका लोकार्पण कर रही है। भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को बेचने में लगे हुए हैं। लोग प्रधानमंत्री के जुमले सुनकर परेशान हो गए हैं।

दावा किया कि सत्ता के मद में डूबी भाजपा को मतदाता 2022 में आइना दिखाएंगे। उन्होंने बूथों के सेक्टर प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव भी थे। उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निर्मोज, जिला महासचिव आरिफ अख्तर, शाहिद प्रधान, जीतांबर यादव, फिरासत कमर सैफी, जाकिर सैफी मौजूद रहे।

समस्याएं पूरी नहीं हुईं तो होगी आरपार की लड़ाई : भाकियू अराजनैतिक ने किसान मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन से आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रजबपुर में 10 दिसंबर को प्रस्तावित पंचायत में अफसरों के न पहुंचने पर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।जिले में बनी खाद की किल्लत, क्रय केंद्रों पर गन्ने की घटतौली, चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान व किसानों की बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने तेवर तल्ख कर लिए हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर रजबपुर के साप्ताहिक बाजार आगामी 10 दिसंबर को पंचायत बुलाई गई है।

जिसमें मौजूदगी के लिए जिला गन्ना अधिकारी, धान क्रय केंद्र अधिकारी व बिजली विभाग से जुड़े अधिकारियों को बुलावा भेजा गया है। ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गौतम सिंह, जसपाल फौजी व जन्म सिंह ने मंगलवार को पंचायत के सिलसिले में किसानों से संपर्क किया। भाकियू पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अब किसानों से जुड़ी इन समस्याओं के समाधान न होने तक संघर्ष किया जाएगा। जिले के जिम्मेदार अफसरों ने अगर समय पर इन अधिकारियों को पंचायत में नही भेजा तो किसान आंदोलन का बिगुल फूंक देंगे। इस संबंध में मंगलवार को उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.