महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली आज
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को साइकिल रैली सुबह 10 बजे कोहिनूर तिराहे से शुरू होकर महानगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय चक्कर की मिलक पर पहुंचेगी।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को साइकिल रैली सुबह 10 बजे कोहिनूर तिराहे से शुरू होकर महानगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय चक्कर की मिलक पर पहुंचेगी। साइकिल यात्रा के प्रभारी बनाए गए सपा नेता श्यामलाल बच्ची मुरादाबाद पहुंच गए हैं। जिला व महानगर कमेटी की संयुक्त रैली निकलेगी।
साइकिल यात्रा प्रभारी का स्वागत : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर साइकिल यात्रा के प्रभारी श्यामलाल बच्ची के पहुंचने पर जिला व महानगर अध्यक्ष ने स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू की मौजूदगी में साइकिल प्रभारी ने पार्टी कार्यालय पर बैठक करके समीक्षा की। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद डीपी यादव, कैसर अली कुद्दूसी, अथहर हुसैन अंसारी, नरेश शर्मा, वेद प्रकाश सैनी, सौरव कपूर, जयपाल सिंह सैनी, अमित प्रजापति, खलीफा, सुरेंद्र सिंह, अशोक सैनी, प्रशांत सैनी, जुल्फिकार एडवोकेट, फरीद मलिक, राजकुमार शर्मा, सूबेदार सिंह, ज्योदी सिंह यादव , मास्टर रईस, प्रदीप जाटव, महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सपा युवा नेताओं ने किया जनसंपर्क : बढ़ती महंगाई व भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अगवानपुर में युवा नेताओं ने जनसंपर्क किया। पांच अगस्त को बढ़ती महंगाई व भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन होना है। इस दौरान तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर आज सपा के युवा नेता जमशेद खान ने नगर सहित सरायखजूर, महलकपुर निजामपुर,कोकरपुर, बीबीपुर, सलावा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। युवा सपा नेता जमशेद खान ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है, सरकार की नीतियों से हाहाकार मचा हुआ है। इसके लिए तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल रैली निकाली कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में युवा भाग लेंगे। इस दौरान जमशेद खान, मोहम्मद शाहिद हुसैन, रिजवान चौधरी, मुहम्मद राजा, तौहीद खान आदि युवा नेता थे।