शादी समारोह में डीजे पर डांस के लिए बवाल, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, फिर इस शर्त पर हुई राजी
Ruckus for Dance on DJ in Wedding Ceremony डीजे पर डांस को लेकर मचे बवाल के बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। काफी मान मनौवल के बाद जयमाला हुई। रविवार की शाम बरात वापस आने पर क्षेत्र में विवाद चर्चा का विषय बन गया।
मुरादाबाद, जेएनएन। Ruckus for Dance on DJ in Wedding Ceremony : शादी में डीजे पर डांस को लेकर विवाद होना आम बात है। डीजे पर डांस को लेकर मचे बवाल के बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे बरात वापस आने तक की नौबत आ गई। काफी मान मनौवल के बाद दुल्हन की जयमाला हुई। रविवार की शाम बरात वापस आने पर क्षेत्र में विवाद चर्चा का विषय बन गया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मुहल्ला कहारों वाला मंदिर के रहने वाले अनुज प्रजापति की बरात शनिवार की शाम सम्भल के असमोली के गुमसानी गांव गई थी।
रात में जयमाला के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के साथ ही मारपीट की नौबत पहुंच गई। रातभर खूब हंगामा हुआ। इस बीच दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार पर दूल्हा पक्ष के लोग हैरान हो गए। दुल्हन के इंकार की जानकारी होने पर पाकबड़ा के जिम्मेदार लोग गांव पहुंचे। पंचायत के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू गोस्वामी ने दुल्हन को मुंहबोली बहन कहा तो दुल्हन राजी हुई। इसके बाद दुल्हन ने उन्हें राखी बांधी। इसके बाद शादी की रस्म पूरी हुई। रविवार की शाम फिर दुल्हन के साथ बरात वापस आई। यह मामला पाकबड़ा में चर्चा का विषय बना हुआ है।
फर्जी सैलून अकादमी खोलने में दो पर मुकदमा : सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी महिला ने फर्जी सैलून अकादमी खोलने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि नामी ब्रांड कंपनी की बिना अथॉरिटी के दुकान खोल ली। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।दीनदयाल नगर एमडीए कालोनी निवासी पूजा मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने मुबई से ऑनरशिप लेकर 2015 में सैलून खोला था।
वह कंपनी की 18 प्रतिशत रायल्टी भी दे रही थी। इस बीच पीलीकोठी के पास 2018 में उसी कंपनी के नाम पर अकादमी खुली, जो 2019 में बंद हो गई। इसके बाद उस सैलून के नाम से फर्जी व बिना कंपनी की अथॉरिटी के ही वहां पर किसी और ने काम शुरू कर दिया। पीड़िता ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।