नैनीताल हाईवे किनारे खड़ी प्राइवेट बस में पीछे से घुसी रोडवेज बस, दस यात्री घायल Rampur News
नैनीताल हाईवे पर ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस प्राइवेट बस में पीछे से जा घुसी। इस घटना में करीब आठ-दस यात्री घायल हो गए।
By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 02:13 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 02:13 PM (IST)
बिलासपुर (रामपुर): नैनीताल हाईवे पर ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस प्राइवेट बस में पीछे से जा घुसी। इस घटना में करीब आठ-दस यात्री घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री गंतव्य को रवाना हो गए हैं। सोहराबगेट डिपो बस का चालक अजय कुमार सवारियां लादकर हल्द्वानी जा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस नैनीताल हाईवे पर ग्राम कौशलगंज के पास खड़ी प्राइवेट बस में पीछे से घुस गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई । राहगीरों समेत आसपास के लोगों ने घायल बस यात्रियों को बाहर निकाला। पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में अन्य वाहन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। बताया जाता है कि रोडवेज बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। पुलिस ने रोडवेज बस के चालक को हिरासत में ले लिया है। क्षतिग्रस्त दोनों बस भी पुलिस के कब्जे में हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें