रोडवेज एसी बसों की सीटें फुल
रोडवेज की बसों में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
मुरादाबाद, जेएनएन। रोडवेज की बसों में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को बसों में 15 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। गर्मी से राहत पाने के लिए यात्री एसी बसों में अधिक सफर कर रहे हैं। आज भी प्राइवेट बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
प्रदेश भर में रोडवेज की बसें चलना शुरू हो गई है। अन्य प्रदेशों का बॉर्डर सील होने से रोडवेज की बसें दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा नहीं जा रही है। लेकिन धीरे-धीरे बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गयी है। एक जून को मंडल में 182 बसों में दो हजार यात्री जबकि दो जून को 225 बसों में आठ हजार यात्रियों ने सफर किया था। इससे रोडवेज को साढ़े छह लाख रुपये की आय हुई थी। बुधवार शाम छह बजे से मंडल भर में तीन सौ बसें चलीं। इसमें 15 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
रोडवेज के पास दस एसी बसें हैं, जो आगरा, कौशांबी, सहारनपुर मार्ग पर चलती है। इन सभी एसी बसों की सीट फुल रहीं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी के लिए प्रतिदिन पांच से छह बसें चल रही है। इसमें साढ़े तीन सौ यात्री सवार हो रहे हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि प्रतिदिन बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। कर्मचारियों की ड्रेस की गई तय
स्क्रीनिंग करने वाले कर्मियों की ड्रेस हरे रंग, बस अड्डे पर सफाई करने वाले कर्मचारी की ड्रेस नारंगी और डिपो के अंदर बसों की सफाई करने वाले कर्मचारियों की ड्रेस नीले रंग की है। इसके अलावा मंडल के कई बस अड्डे पर स्वचालित हैंड सैैैैैैैनिटाइजर मशीन लगाया जा रहा है।