Move to Jagran APP

अमरोहा में रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का पुतला, जानें विरोध का क्या रहा कारण

RLD workers burnt effigy of Panchayati Raj Minister गजरौला में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही पुतला फूंक दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 04:25 PM (IST)
अमरोहा में रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का पुतला, जानें विरोध का क्या रहा कारण
गजरौला में पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंकते रालोद कार्यकर्ता।

मुरादाबाद, जेएनएन। RLD workers burnt effigy of Panchayati Raj Minister : गजरौला में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही पुतला फूंक दिया।पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह द्वारा चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में औद्योगिक नगरी के इंदिरा चौक पर जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता एकत्र हुए।

loksabha election banner

यहां पर उन्होंने मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के ऊपर की गई टिप्पणी का विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने चौराहे पर उनका पुतला भी फूंका। पुतला फूंकने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया था। कस्बा प्रभारी कमल मलिक पुलिस टीम के साथ काफी देर तक मौके पर ही मुस्तैद रहे। पुतला फूंकने वालों में जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, चौधरी कविंद्र सिंह, साजिद चौधरी, कुलदीप देओल, भूरे चौधरी आदि मौजूद रहे।

राजीव कालरा बने भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य : भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की सूची सोमवार को जारी की गई। इसमें मुरादाबाद के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू कालरा को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया। राजू कालरा पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे हैं साथ ही लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद में काम किया है। बजरंग दल में भी प्रखंड के संयोजक रहे तथा मुरादाबाद महानगर में महानगर मंत्री रहे। राष्ट्रीय कार्यसमिति पर जाने भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रसपा जिलाध्यक्ष ने बांटी जिम्मेदारी : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) जिला एवं महानगर इकाई की बैठक मुहल्ला सीधी सराय में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी ने करीब खालिद एडवोकेट को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का जिला सचिव नामित किया है। राहुल गुप्ता को महानगर अध्यक्ष, नदीम कुरैशी को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। सभी से उम्मीद है कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगी। इस मौके पर महानगर के प्रमुख सचिव दीपक चौधरी, कार्यकर्ता मुहम्मद दानिश अंसारी, सादिक, मुहम्मद रेहान, फराज खान, मिर्जा अजीम बेग, मिर्जा असद बेग, मुहम्मद आदिल, मुहम्मद जुबैर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.