ढाई साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Reward crooks arrested काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बदमाश को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। वह बिजली के पोल चुराने के मामले में फरार चल रहा था।
अमरोहा। मंडी धनौरा में थाना पुलिस ने हसनपुर के 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया इनामी पिछले ढाई साल से चोरी के एक मुकदमे में फरार चल रहा था।
बता दें 25 जनवरी 2018 को थाना हसनपुर के गांव करनपुर निवासी राज ङ्क्षसह ने शहर के बिजली के 25 पोल चोरी किए जाने के मामले में छह लोगों के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है। वहीं घटना में शामिल थाना हसनपुर के गांव मनोटा निवासी राजेंद्र उर्फ मंत्री पिछले ढाई साल से फरार चल रहा था। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस कई बार दबिश भी दे चुकी थी मगर कोई सफलता नहीं मिल पा रही थी। राजेंद्र पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश राजेंद्र अमरोहा बस स्टैंड के निकट देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर राजेंद्र को दबोच लिया। उसे पकड़कर थाने ले आई। आरोपित का चालान कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया राजेंद्र 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
काफी समय से तलाश में थी पुलिस
पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए काफी समय से प्रयासरत थी। मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया था लेकिन बदमाश का सुराग नहीं लग पा रहा था। वहीं उसके फरार रहने से पुलिस पर भी लगातार दबाव बनता जा रहा था। पुलिस ने अब उसे पकड़ लिया है।