Move to Jagran APP

Republic Day 2021 : मुरादाबाद भाजपा में फिर सामने आई गुटबाजी, कार्यालय पर ध्वजारोहण को लेकर व‍िवाद

Republic Day 2021 Celebration Programme in Moradabad भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम 11 बजे से रखा गया था। इसके लिए महानगर अध्यक्ष की ओर से निमंत्रण पत्र भी वितरित क‍िए गए थे। फोन करके सभी पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई थी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 11:25 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 11:25 AM (IST)
Republic Day 2021 : मुरादाबाद भाजपा में फिर सामने आई गुटबाजी, कार्यालय पर ध्वजारोहण को लेकर व‍िवाद
भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण के दौरान जिला कार्यकारिणी के साथ मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह।

मुरादाबाद, जेएनएन। Republic Day 2021 Celebration Programme in Moradabad। भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी के चलते विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा विवाद भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण को लेकर खड़ा हुआ है।

loksabha election banner

पुलिस लाइन में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी रहे। इसके चलते भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम 11 बजे से रखा गया था। इसके लिए महानगर अध्यक्ष की ओर से निमंत्रण पत्र भी वितरित क‍िए गए थे। फोन करके सभी पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को इसकी सूचना नहीं दी गई। इसके चलते सोमवार देर रात जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी के साथ सुबह नौ बजे कार्यालय पर ध्वजारोहण की घोषणा कर दी। सुबह नौ बजे पूरी जिला कार्यकारिणी के साथ भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसमें महानगर कार्यकारिणी का कोई भी पदाधिकारी व भाजपा के अन्य नेता शामिल नहीं हुए। ध्वजारोहण के बाद जिलाध्यक्ष पुलिस लाइन में चल रही परेड में शामिल होने पहुंच गए। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता पंचायती राज मंत्री के साथ पुलिस लाइन में मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि कार्यालय पर कार्यक्रम पुलिस लाइन में परेड को प्राथमिकता देने के कारण बाद में रखा गया था। जिलाध्यक्ष ने अपने स्तर से कार्यालय पर ध्वजारोहण किया है। हम अपने निर्धारित समय पर मंत्री जी के निर्देशन में ध्वजारोहण करेंगे। 

दोपहर 12 बजे पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी 

पुलिस लाइन में परेड कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर में पंचायती राज मंत्री भाजपा के ज‍िला कार्यालय पर पहुंचे। यहां पहले ही ध्‍वजारोहण हो चुका था, इसल‍िए उन्‍होंने ध्‍वजारोहण नहीं क‍िया। महानगर और ज‍िला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रगान का आयोजन क‍िया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.