Move to Jagran APP

आइजी के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, जान‍िए क्‍या है मामला

सोमवार को पीड़िता आइजी रमित शर्मा से मिली थी। अब आइजी के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर जुबैर व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 02:36 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 02:36 PM (IST)
आइजी के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, जान‍िए क्‍या है मामला
आइजी के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज।

अमरोहा, जेएनएन। दिल्ली की महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आइजी के आदेश पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

काबिलेगौर है कि बीते शनिवार को दिल्ली निवासी महिला रजबपुर थाने आई थी। उसका आरोप था कि अतरासी निवासी डीसीएम चालक जुबैर ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शादी का झांसा भी दिया था। बाद में उसे अतरासी बुलाकर लाया था। यहां अपने एक साथी के साथ मिलकर भी दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को पीड़िता आइजी रमित शर्मा से मिली थी। अब को आइजी के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर जुबैर व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.