Move to Jagran APP

मुरादाबाद के क‍िसानों के ल‍िए राहत, लाकडाउन में भी चलती रहेंगी जिले की चीनी मिलें

किसानों की सुविधा के लिए अगवानपुर एवं रानीनांगल मिलें लाकडाउन के दौरान भी संचालित रहेंगी। अगवानपुर चीनी मिल एक मई तक एवं रानीनांगल सात मई तक पेराई कार्य करेंगी। सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित क‍िया गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 04:23 PM (IST)
मुरादाबाद के क‍िसानों के ल‍िए राहत, लाकडाउन में भी चलती रहेंगी जिले की चीनी मिलें
रानीनॉगल शुगर मिल में चीनी मिल प्रतिधिनिधियों के साथ बैठक।

मुरादाबाद, जेएनएन। किसानों की सुविधा के लिए अगवानपुर एवं रानीनांगल मिलें लाकडाउन के दौरान भी संचालित रहेंगी। अगवानपुर चीनी मिल एक मई तक एवं रानीनांगल सात मई तक पेराई कार्य करेंगी। सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कराएं ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

loksabha election banner

चीनी मिल रानीनांगल परिसर में केन इम्पलीमेंन्टेशन कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान पेराई सत्र 2020-21 के अवशेष गन्ना मूल्य एवं विकास अंशदान और पिछले सत्रों के अवशेष विकास अंशदान के भुगतान, क्रय किए गए गन्ने, पेराई किए गए गन्ने एवं गन्ना सर्वेक्षण पेराई सत्र 2020-21 वास्ते 2021-22 के प्रारम्भ करने के संबंध में समीक्षा की गयी। जिला गन्ना अधिकारी डा.अजय सिंह बताया कि 2021-22 के गन्ना सर्वेक्षण का कार्य एक मई से प्रारम्भ किया जायेगा। गन्ना सर्वेक्षण का कृषकों में फ्लैक्सी पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। कृषकों को घोषणा पत्र आनलाइन भरना होगा। बैटक में सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इन तिथियों में होगा सर्वेक्षण

नाम चीनी मिल         प्रशिक्षण की तिथि              प्रशिक्षण का स्थान

बेलवाडा                    27 अप्रैल                         सुबह 11 बजे चीनी मिल परिसर

बिलारी                     28.अप्रैल                          सुबह 11 बजे चीनी मिल परिसर

अगवानपुर                 29 अप्रैल                           सुबह 11 बजे चीनी मिल परिसर

रानीनॉगल                 30 अप्रैल सुबह                  11 बजे  चीनी मिल परिसर रानीनॉगल

(कांठ समिति)               29 अप्रैल सुबह                11 बजे चीनी मिल परिसर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.