Move to Jagran APP

अमरोहा में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी बोले-कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्‍त नहीं क‍िया जाएगा

क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने कहा क‍ि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह खडगवंशी ने सरकार केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 01:05 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 01:05 PM (IST)
अमरोहा में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी बोले-कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्‍त नहीं क‍िया जाएगा
रहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते व‍िधायक। जागरण

अमरोहा। ज‍िले के रहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षा भारती इंटर कालेज रहरा में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएंं। अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। किसी कार्यकर्ता को कोई दिक्कत है तो उन्हें अवगत कराएं। कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह खड़गवंशी ने सरकार केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्‍हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर एडवोकेट प्रेमचंद मौर्य, शिवकुमार, मनीराम भारती, नरेश कुमार, शिव कुमार उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को मिल रहा लाभ

मंडी धनौरा में विधायक राजीव तरारा ने कहा क‍ि भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ पहुंच रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का विश्व भी कायल है। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किए जाने का आह्वान भी किया। नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग शिविर में विधायक राजीव तरारा ने कहा कि भाजपा का इतिहास गौरवशाली रहा है। पार्टी ने हमेशा राष्ट्रवाद की भावना से राजनीति की है। केंद्र व प्रदेश सरकार के शासन में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। वहीं पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही है। पीएम व सीएम की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.