Move to Jagran APP

Rampur Rastriya Lok Dal News : राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष बाेले- सरकार कर रही अन्नदाता का अपमान

Rampur Rastriya Lok Dal News रामपुर राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष मुहम्मद उस्मान के साथ कार्यकर्ता सोमवार को मिलक बिचोला टोल टैक्स पर पहुंचे। यहां पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत को रालोद का पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 04:48 PM (IST)
Rampur Rastriya Lok Dal News : राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष बाेले- सरकार कर रही अन्नदाता का अपमान
Rampur Rastriya Lok Dal News : राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष बाेले- सरकार कर रही अन्नदाता का अपमान

मुरादाबाद, जेएनएन। Rampur Rastriya Lok Dal News : रामपुर राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष मुहम्मद उस्मान के साथ कार्यकर्ता सोमवार को मिलक बिचोला टोल टैक्स पर पहुंचे। यहां पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत को रालोद का पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।

prime article banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का अन्नदाता उत्पीड़न का शिकार है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार अन्नदाता का अपमान कर रही है, जिसे कतई रालोद बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आदेश है कि गरीब, किसान, मजदूर का कहीं भी उत्पीड़न हुआ तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम रालोद कार्यकर्ता मिलक बिचोला टोल टैक्स पर धरना दे रहे किसानों के साथ बैठ गए और उन्होंने ऐलान कर दिया कि रालोद का पूरा समर्थन किसानों के लिए है।

किसानों के हर अपमान का बदला लिया जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार देश के अन्नदाता की तरफ बिल्कुल नहीं देख रही है। छह महीने हो गए, देश का अन्नदाता सड़कों पर पड़ा है, लेकिन केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री ने यह मुनासिब नहीं समझा कि वह धरना स्थल पर जाएं और अन्नदाता से सीधे बात करें। किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस लें। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो देश का अन्नदाता आंदोलन तेज करेगा।

हर जिले में गन्ना विभाग हो या गन्ना सोसायटी या अन्य कोई भी विभाग हो किसान, मजदूरों को उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचने वालों में जिलाध्यक्ष मुहम्मद उस्मान बबलू, मुनाजिर हुसैन, इस्माइल मुहम्मद, मुस्तकीम, याकूब अहमद, नवेद अली पाशा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.