Rampur crime : थाने के दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा
थाने के सिपाही नितिन कुमार और महफूज बेग गांव पहुंच गए। दोनों वर्दी में नहीं थे। उन्होंने बंधक बनाए गए एक युवक को छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए।
रामपुर, जेएनएन। Two police personnel hostage in Rampur। प्रेम प्रसंग के चलते युवक को बंधक बनाकर मारपीट की सूचना पर गांव पहुंचे दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीट दिया। दोनों सिपाही वर्दी में नहीं थे। पिटाई से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें दस लोगों को नामजद किया है। घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के अफजलपुर पट्टी गांव की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक घर में प्रेस प्रसंग के चलते युवक गया था, जिसे स्वजनों ने पकड़ लिया। वे युवक को बंधक बनाकर पीट रहे हैं। इस पर थाने के सिपाही नितिन कुमार और महफूज बेग गांव पहुंच गए। दोनों तब वर्दी में नहीं थे। उन्होंने युवक को छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। सिपाहियों को पीटने की सूचना मिलने पर थाने से फोर्स पहुंच गई। युवक और दोनों सिपाहियों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर ले आई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मामले में तीरथ सिंह, मुकेश, मनोज, पिनकेश, संजय, बृज किशोर, हरद्वारी, द्रोपदी, मीना और प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।