Move to Jagran APP

मुरादाबाद में रोशनी से नहाया रामगंगा घाट, कार्यक्रम में शहर के लोगों ने द‍िखाया उत्‍साह

Dev Diwali Festival जगमगाते दीपों के बीच उमड़ी भीड़ का उल्लास देखते ही बना। पुरुष और महिलाएं श्रद्धा भाव के साथ दीप जलाने को आतुर रहे। एक दीप से दीप जलते चले गए। इस उत्सव में लोगों के बीच सहभागिता करने की होड़ दिखाई दी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 07:32 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 07:32 AM (IST)
दैनिक जागरण की ओर से देव दीपावली कार्यक्रम में लोगों ने क‍िया दीपदान।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Dev Diwali Festival : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली से रामगंगा घाट जगमग हो उठा। गुलाबबाड़ी स्थित गंगा मंदिर के रामगंगा तट पर दीपों की कतार सजी। उत्साह व उमंग के बीच हजारों दीपों की रोशनी से रामगंगा तट रोशनी से नहा गया। जगमगाते दीपों के बीच उमड़ी भीड़ का उल्लास देखते ही बना। पुरुष और महिलाएं श्रद्धा भाव के साथ दीप जलाने को आतुर रहे। एक दीप से दीप जलते चले गए। इस उत्सव में लोगों के बीच सहभागिता करने की होड़ दिखाई दी।

loksabha election banner

रामगंगा मंदिर से घाट तक दीपक की रोशनी से जगमगा उठे। रंगोली के बीच रोशनी से टिमटिमाते दीप और जगमग रोशनी देखने को लोग देर तक रामगंगा किनारे ही डटे रहे। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने स्वजन संग गंगा मंदिर के रामगंगा घाट पर दीप जलाए। राहगीरों ने दीप उत्सव को देखा तो खुद तो नहीं रोक सके और एक दीप रोशन किया। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही समस्त देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और गंगा स्नान करने के बाद दीपोत्सव का त्योहार मनाते हैं। इसी मान्यता को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण ने देव दीपावली उत्सव का आह्वान किया था। पहली बार पीतल नगरी में रामगंगा किनारे आयोजित इस उत्सव में शामिल होने के लिए लोगों में अपार श्रद्धा और उत्साह का भाव दिखाई दिया। सनातन धर्म से जुड़े लोग तो प्रतिवर्ष देव दीपावली पर दीप जलाते थे। इस बार का उत्सव उनके लिए खास हो गया। दैनिक जागरण का संग मिला तो उत्सव की महत्ता और उमंग उत्साह दोगुना हो गया। धर्म गुरु और प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद एक-एक दीपक जलाया। दीप जलाने के लिए जुटे आसपास के लोग अपने स्वजन संग पहुंचे थे। बेटियों एवं बच्चों में खासा उत्साह दिखा। इस मौके पर धर्मगुरुओं ने देव दीपावली की महत्ता पर प्रकाश डाला और जन-जन की सहभागिता को सनातन धर्म की मजबूती का आधार बताया।

देव दीपावली से सनातन धर्म की आस्था जुड़ी है। गंगा को मां का दर्जा दिया गया है। मां गंगा की धार अविरल व निर्मलता के साथ बहती है। दैनिक जागरण ने देव दीपावली का आयोजन करके नदियों के प्रति लोगों को जिम्मेदारी का अहसास कराया है। नदियों को प्रदूषण मुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई।

शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी

दैनिक जागरण समाज को जोड़ने के काम करता है। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली को देवताओं की दीपावली माना जाता है। रामगंगा के घर में आकर मन प्रसन्न हुआ। दैनिक जागरण का यह प्रयास समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम करता है। वहीं नदियों के प्रति जिम्मेदारी को लेकर भी सजग करता है।

शलभ माथुर, डीआइजी

नदियां जीवन का मजबूत आधार हैं। दैनिक जागरण के देव दीपावली का आयोजन बेहतर है। ऐसे आयोजन से लोगों को नदियों के प्रति आस्था बढ़ती है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि नदियों को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त रखें।

बबलू कुमार, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.