Move to Jagran APP

Raksha Bandhan Weather Forecast : फुहारें करेंगी मौसम सुहाना, छह अगस्त तक बारिश की संभावना

Raksha Bandhan Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार आगामी त्‍योहारों तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा। बारिश की संभावना बनी रहेगी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 08:13 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 08:13 AM (IST)
Raksha Bandhan Weather Forecast : फुहारें करेंगी मौसम सुहाना, छह अगस्त तक बारिश की संभावना

मुरादाबाद। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, इसके साथ ही मानसून भी रंग में रंगने लगा है। शायद यही वजह है कि भारतीय मौसम विभाग ने रक्षाबंधन के साथ ही बारिश की भी भविष्यवाणी जारी कर दी है। मौसम के जानकारों की मानें तो तीन अगस्त से मानसून महानगर में अच्छी बारिश कर सकता है। इसके बाद लगातार छह अगस्त तक बारिश की संभावना भी है। कुल मिलाकर इस पूरे सप्ताह शहरवासियों के लिए मानसून बेहतर संकेत दे रहा है। बारिश के कारण उमस से भी राहत मिलने के पूरे आसार हैं।

loksabha election banner

पिछले महीने मानसून ने शहरवासियों को खूब इंतजार कराया है। बादल घिर-घिर तो आते थे लेकिन, बिना बरसे ही गुजर जाते थे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 300 से 400 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी लेकिन, जुलाई में 200 मिलीमीटर से भी कम बारिश हुई। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तीन अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। करीब 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इसके बाद भी चार, पांच व छह अगस्त को बारिश की संभावना बन रही है। तेज बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद की मानें तो पूरे सप्ताह रह-रहकर बारिश होती रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी के साथ ही मौसम भी बदलना शुरू हो गया है। रविवार को सुबह से तो आसमान में धूप छाई रही, जिस कारण लोगों को गर्मी का भी अहसास हुआ। लेकिन, शाम होते ही बादल डेरा जमाने लगे। निसार अहमद ने बताया कि रविवार रात को ही बादल बारिश कर सकते हैं। इस कारण तापमान में भी कमी आने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

तारीख     न्यून.तापमान      अधि. तापमान

3 अगस्त    25                     35

4 अगस्त     24                    35

5 अगस्त      25                   35

6 अगस्त      26                   35

7 अगस्त       27                  36

8 अगस्त       26                  35 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.