राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बोले, धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को सिखाएंगे सबक
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जात-बिरादरी और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है।
रामपुर, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जात-बिरादरी और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है।
आम आदमी पार्टी के बरेली गेट स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि यदि हम सत्ता में आए तो दिल्ली माडल उत्तर प्रदेश में लागू होगा। उत्तर प्रदेश के लोगों को भी 200 यूनिट फ्री बिजली, बेहतरीन शिक्षा और स्वास्थ से लेकर हर वह सुविधा दी जाएगी, जो दिल्ली के लोगो को दी जाती है। आज महंगे बिजली के बिल, महंगी शिक्षा और महंगे इलाज ने लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार ने असंवैधानिक तरीके से किसान विरोधी कृषि बिल पास करके देश के किसानों की कमर तोडऩे का काम किया है। हाथरस में सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। हम महसूस कर रहे हैं पीडि़त परिवार की जान खतरे में है। योगी सरकार उस परिवार को सुरक्षा नही दे पा रही है। कहा कि इसलिए पीडि़त परिवार से उन्होंने फोन पर बात की और उन्हें अपने साथ दिल्ली स्थित आवास पर रखने के लिए भी कहा है। हाथरस और बलिया में अपराधियों की जात देखकर सरकार उन्हें बचाने के प्रयास में है। देश यह याद रखेगा की कोरोना संकट के वक्त जब लोग अपनी जान गवां रहे थे, तब मोदी और योगी सरकार शमशान में दलाली कर कोरोना घोटाले में लगी थी। हम मांग करते हैं कि नैतिकता के आधार पर योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें। इस दौरान उन्होंने मुरादाबाद के कांग्रेस के पूर्व जिध्यक्ष डॉ.एपी सिंंह, रामपुर लोकसभा से प्रत्याशी रहीं समीना बी समेत 497 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहींं है। महिलाएं भाजपा सरकार में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी महिलाओं और मासूम बच्चियों को अपनी दङ्क्षरदगी का शिकार बना रहे हैं, इसलिए अब लोग आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाना चाहते हैं। एक ऐसी सरकार जो फ्री बस, फ्री इलाज, फ्री शिक्षा, फ्री बिजली समेत महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दे सके। बैठक की अध्यक्षता साजिद खान तथा संचालन हुमायूं खान लाला ने किया।