बोनस की घोषणा पर रेल कर्मियों ने रैली निकाली, बांटी मिठाई
त्योहार पर बोनस देने की घोषणा के बाद रेल कर्मियों ने खुशी मनाई।
मुरादाबाद : त्योहार पर बोनस देने की घोषणा के बाद रेल कर्मियों ने खुशी मनाई। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) और उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने अलग अलग रैली निकाली। रेल कर्मियों की बड़ी जीत बताया।
नरमू के सदस्यों ने बोनस देने की घोषणा के बाद ढोल नगाड़े के साथ डीआरएम परिसर में रैली निकाली और कर्मियों को बधाई दी और मिठाई का वितरण किया। उरमू के सदस्यों ने डीआरएम आफिस परिसर में रैली निकाली।
नरमू नेताओं ने रेल कर्मियों को कहा है कि सरकार बोनस देने की मूड में नहीं थी। इसके बाद बोनस को लेकर नरमू ने देश भर में आंदोलन शुरू कर दिया। 20 अक्टूबर का प्रदर्शन कर कर्मियों ने 22 अक्टूबर से रेल का चक्का जाम करने की घोषणा किया था। कर्मियों की एकता के आगे सरकार को झुकना पड़ा और हड़ताल शुरू होने से पहले बुधवार की शाम को रेलवे के साथ केंद्रीय कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने की घोषणा किया है। घोषणा के बाद प्रत्येक रेल कर्मियों को 18 हजार रुपये बोनस मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मियों की इसी तरह से एकता कायम रहा तो रेल का निजीकरण सरकार नहीं कर पाएगी।
प्रदर्शन करने में नरमू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार बाली, मंडल मंत्री राजेश चौबे, सेवानिवृत्त संगठन के मंडल मंत्री एके शुक्ला, कुंवर खालिद, मनोज शर्मा, डीके शर्मा, पीएस नेगी, नफीस खान, विजयंत शर्मा, एके सिघल, प्रदीप कौर, मंजू विष्ट, गजराम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। दूसरी ओर उरमू के रैली का नेतृत्व मंडल मंत्री शलभ सिंह कर रहे थे।