Move to Jagran APP

ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला टीटीई धारण करेंगी मां दुर्गा का रूप, रेलवे बनाएगा टीम

Indian Railway News ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा देने के लिए महिला ट्रेन टिकट निरीक्षक (टीटीई) दुर्गा का रूप धारण करेंगी। मंडल रेल प्रशासन दुर्गा टीम बनाने को महिला टीटीई का शीघ्र चयन करने जा रहा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 10 Apr 2022 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2022 05:24 PM (IST)
Indian Railway News : अकेली महिलाओं को उपलब्ध कराएगा सुविधा

मुरादाबाद, (प्रदीप चौरसिया)। Indian Railway News : ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा देने के लिए महिला ट्रेन टिकट निरीक्षक (टीटीई) दुर्गा का रूप धारण करेंगी। मंडल रेल प्रशासन दुर्गा टीम बनाने को महिला टीटीई का शीघ्र चयन करने जा रहा है। दुर्गा टीम महिला यात्रियों को सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी।ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई उपाय किए है।

loksabha election banner

ट्रेन में अकेली सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने सहेली टीम का गठन किया है। जिस स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, उस स्टेशन पर आरपीएफ की सहेली टीम के सदस्य अकेली महिला से संपर्क करती हैंं और परेशानी के बारे में जानकारी करती है। रेल प्रशासन ने महिला यात्रियों के लिए स्लीपर व एसी कोच में छह-छह बर्थ आरक्षित कर रखी है। सभी ट्रेनों में एक महिला कोच भी लगता है। सहायता के लिए 182 पर काल करने की सुविधा भी है।

इसके बाद भी महिला के लिए आरक्षित कोच में पुरुष यात्री सवार हो जाते हैं और महिला के लिए आरक्षित बर्थ पर पुरुष यात्री बैठ जाते हैं। जिससे महिला यात्रियों को परेशानी होती है। अकेली चलने वाली महिलाओं को अन्य प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। रेल अब महिला यात्रियों की सहायता व सुरक्षा के लिए दुर्गा टीम बनाने जा रहा है। जिसमें युवा महिला टीटीई को रखा जाना है, जो ट्रेनों में टिकट की चेकिंग करने के साथ महिलाओं की सहायता भी करेंगी।

महिला कोच पर कब्जा करने वाले पुरुष यात्रियों से जुर्माना वसूल करेंंगी और कोच खाली कराएंंगी। इसी तरह से महिला के लिए आरक्षित बर्थ पर पुरुष यात्रियों के बैठने पर जुर्माना लेने के साथ बर्थ भी खाली कराएंंगी। दुर्गा टीम बिना सूचना के चेकिंग करेंगी। अगर कोई महिला छोटे बच्चे के लिए दूध आदि की मांग करती है तो अगले स्टेशन पर वेंडरों के माध्यम दूध व पानी भी उपलब्ध कराएंंगी।

किसी बुजुर्ग महिला को ऊपर की बर्थ मिल गई है तो नीचे की बर्थ वाले यात्रियों से वार्ता कर नीचे की बर्थ भी उपलब्ध कराने की प्रयास करेंंगी। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि चेकिंग स्टाफ की कमी है, उसके बाद भी दुर्गा टीम बनाने के लिए महिला टीटीई का चयन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.