कोहरे ने ट्रनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, 42 ट्रेनें चल रहीं लेट, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रेन की स्थिति
Indian Railway News कोहरे ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली करीब 42 ट्रेनें कोहरे के कारण दो से तीन घंटे की देरी से चल रहींं हैं। कोहरे के कारण रात में ट्रेनें धीमी गति से चलाई जा रही हैं।
मुरादाबाद, जेएनएन। Indian Railway News : कोहरे ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली करीब 42 ट्रेनें कोहरे के कारण दो से तीन घंटे की देरी से चल रहींं हैं। कोहरे के कारण रात में ट्रेनें धीमी गति से चलाई जा रही हैं। इसके चलते ट्रेनों को स्टेशन पर पहुंचने में देर हो रही है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए जब ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकलें तो रेलवे की पूछताछ सेवा 139 पर काल करके अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी कर लें। जिससे स्टेशन पहुंचकर परेशानी का सामना न करना पड़े।
गुरुवार की रात दस बजे मुरादाबाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर कोहरे आना शुरू हो गया। रात 11 बजे कोहरा काफी घना हो गया और चालक को सिग्नल दिखायी देने में परेशानी होने लगी। चालकों ने सुरिक्षत ट्रेनें का संचालन के लिए मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति सौ से घटाकर 40 किलो मीटर प्रति घंटा कर दिया है। जबकि ब्रांच लाइनों में ट्रेनें की गति 50 किलो मीटर प्रतिघंटा कर दिया। गति धीमी होते ही ट्रेनों का संचालन परभावित हुई।
हालत यह था कि चालक फाग डिवाइस से सिग्नल, स्टेशन व रेल फाटक की जानकारी मिल जाती थी, लेकिन सिग्नल देखने के लिए चालक को ट्रेन तक रोकना पड़ता था। मंडल कोहरे का असर सुबह नौ बजे तक रहा। ट्रेनों के धीमी गति से चलने के कारण रात वाली ट्रेनें लखनऊ से मुरादाबाद पांच घंटे के बजाय सात या आठ घंटे में पहुंच रही थी।
रात में आने वाली कई ट्रेनें सुबह पहुंची है। इसके कारण श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, नौचंदी एक्सप्रेस, हिमिगरी एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें का संचालन दो से तीन घंटे रही। कोहरे के कारण मंडल भर में 42 ट्रेनों का संचालन हुई है। रात में ट्रेन चालकों को काउंसलिंग किया जा रहा है और जिससे निर्देश दिया जा रहा है, सिग्नल दिखायी नहीं देने पर ट्रेनों को धीमी गति से चलाए। ट्रेनों के देरी से चलने कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।