Indian Railway News : रेलवे 15 ट्रेनों का संचालन कर सकता है बंद, बस अनुमति का है इंतजार
Indian Railway News मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन एक दिन में चार कार्य कराने की योजना तैयारी की है। कार्य के लिए 15 ट्रेनों का संचालन बंद किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए उत्तर रेलवे मुख्यायल से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Indian Railway News : मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन एक दिन में चार कार्य कराने की योजना तैयारी की है। कार्य के लिए 15 ट्रेनों का संचालन बंद किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए उत्तर रेलवे मुख्यायल से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। सोनकपुर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के लिए गाडर पहुंच गया है और क्रेन पहुंचने का रास्ता बनाया जा चुका है।
मुरादाबाद रेल मंडल के रोजा-सीतापुर के बीच तीन स्टेशनों पर दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। नयी रेल मार्ग को जोड़ने का काम किया जाना है और मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) का निरीक्षण किया जाना है। उसके बाद दोहरीलाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है। मंडल रेल प्रशासन दो व दस अप्रैल का सीआरएस निरीक्षण का प्रस्तावित है। इसके स्वीकृति के मुख्यालय प्रस्ताव भेजा है।
मंडल रेल प्रशासन सीसीआरएस के निरीक्षण वाले दिन ही बरेली के पास रोड ओवर ब्रिज के लिए रेललाइन के ऊपर गाडर डालने का भी काम करेगा। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पुराने फुट ओवर ब्रिज के स्थान पर नया ओवर ब्रिज बनाया जाना है। नये पुल बनाने में प्लेटफार्म संख्या एक व दो से ओएचई के खंभे व पुराने पुल के गाडर हटाया जाना है। इस कार्य को भी सीसीआरएस के निरीक्षण वाले दिन करने की योजना है।
महानगर के कांठ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए सोनकपुर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग पर ऊपर गाडर रखा जाना है। रेल प्रशासन ने गाडर मांगा लिया है और गाडर को पिलर रखने के लिए क्रेन की आवश्यकता होगी, रेललाइन तक क्रेन लाने के लिए जगह बना लिया है। यह कार्य भी सीसीआरएस के निरीक्षण वाले दिन ही किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य के लिए 15 ट्रेनों का संचालन बंद किया जाना प्रस्तावित है। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रोजा-सीतापुर रेल मार्ग के दोहरीकरण सीसीआरएस का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण वाले दिन ही अन्य तीन कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है।