Move to Jagran APP

आज पांच घंटे और कल 12 घंटे बंद रहेगा सहारनपुर- मुरादाबाद रेल मार्ग, बदले मार्ग से चलेगी अमरनाथ एक्सप्रेस Moradabad news

सहारनपुर- मुरादाबाद रेल मार्ग पर शनिवार व रविवार को रेललाइन पुल आदि की मरम्मत की जाएगी। इस कारण शनिवार को पांच और कल 12 घंटे रेल मार्ग बंद रखा जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 07:51 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 07:51 AM (IST)
आज पांच घंटे और कल 12 घंटे बंद रहेगा सहारनपुर- मुरादाबाद रेल मार्ग, बदले मार्ग से चलेगी अमरनाथ एक्सप्रेस  Moradabad news
आज पांच घंटे और कल 12 घंटे बंद रहेगा सहारनपुर- मुरादाबाद रेल मार्ग, बदले मार्ग से चलेगी अमरनाथ एक्सप्रेस Moradabad news

मुरादाबाद।  सहारनपुर- मुरादाबाद रेल मार्ग पर शनिवार व रविवार को रेललाइन, पुल आदि की मरम्मत की जाएगी। इस कारण शनिवार को पांच और कल 12 घंटे रेल मार्ग बंद रखा जाएगा। लखनऊ पैसेंजर को मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच निरस्त रखा जाएगा। अमरनाथ एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी।

loksabha election banner

अंबाला रेल मंडल में मेगा ब्लाक के दौरान सहारनपुर- मुरादाबाद के बीच बालावाली पुल, रेललाइन, ओएचई की मरम्मत व अन्य काम किए जाएंगे। शनिवार को सुबह 8:15 से दोपहर 1:15 बजे तक मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच रेल यातायात बंद रखा जाएगा।

इस कारण सहारनपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर मुरादाबाद- लखनऊ के बीच चलेगी। सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच निरस्त रहेगी। देहरादून व ऋषिकेश रेल मार्ग बंद होने से पहले ही काफी ट्रेनें निरस्त हैैं, इसलिए मेगा ब्लाक में अधिक ट्रेनों का संचालन बाधित नहीं होगा।

रविवार की सुबह 7:20 बजे रात 7:20 बजे तक यह रेल मार्ग बंद रखा जाएगा। बालावाली के पास गंगा नदी पर बने पुल पर विशेष कार्य किया जाना है। इसके बाद इस पुल से ट्रेनों को सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जा सकेगा।

रविवार को मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच लखनऊ पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह से जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस को सहारनपुर के बजाय पानीपत, दिल्ली, मुरादाबाद होकर चलाया जाएगा। अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

देरी से चलने पर कोलकता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया सहारनपुर-मुरादाबाद रेल मार्ग पर शनिवार को पांच घंटे और रविवार को 12 घंटे का मेगा ब्लाक होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.