Move to Jagran APP

राहुल, प्रियंका और सिंधिया जुट गए हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी में

कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मुरादाबाद के प्रभारी बनाए गए आजम शेख ने आते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा क्षेत्र की नब्ज टटोलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 02:27 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 03:30 PM (IST)
राहुल, प्रियंका और सिंधिया जुट गए हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी में
राहुल, प्रियंका और सिंधिया जुट गए हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी में

मुरादाबाद, जेएनएन। कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मुरादाबाद के प्रभारी बनाए गए आजम शेख ने आते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा क्षेत्र की नब्ज टटोलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पर जीत दर्ज करने को लेकर मंथन किया। उनकी राय पूछी और भावनाएं जानीं। प्रत्याशी कैसा हो इस पर भी चर्चा की। इसके बाद उन्हें जीत के लिए जी जान से जुट जाने के लिए कहा।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं के साथ किया जीत के लिए मंंथन

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। लगातार काम कर रहे हैं तो हम भी उसी प्रकार से कार्य करेंगे। मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया है कि इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि प्रत्याशी स्थानीय है या बाहरी बस जीतने वाला होना चाहिए। महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ अकेले में भी बात हुई और मुरादाबाद का राजनीतिक गणित समझा। अभी वह जनता के बीच जाएंगे। सभी वर्ग के लोगों से मिलेंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंपेंगे। मुरादाबाद में संगठन के सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी तक थोड़े कमजोर थे, लेकिन तेजी से कार्य कर उसे मजबूत कर लिया और किया जा रहा है। बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा किया जाएगा। गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे और उसकी तैयारी में जुटे हैं। प्रियंका गांधी के आने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह जगा है। वहीं मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री के पक्ष में बयान देकर हमारी राह आसान की है। इससे साफ हो गया कै कि वह बाहर से अलग होने का दिखावा कर रहे हैं और अंदर से सब एक हैं। बैठक में महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा फूलवती सैनी, मुहम्मद उल्ला, असद मौलाई, आनंद मोहन गुप्ता, मेजर जेपी सिंह, अजीम कुरैशी, शिवराज गूजर सहित सभी कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.