Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मुरादाबादजासं कृषि कानून के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन क

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 02:34 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 02:34 AM (IST)
कांग्रेसियों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मुरादाबाद,जासं : कृषि कानून के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्यपाल से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई।

loksabha election banner

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर के नेतृत्व में मुहल्ला गंज गुरहट्टी स्थित जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12:30 बजे कलक्ट्रेट पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें किसानों का शोषण कर रही हैं। कृषि बिल समेत तीन अध्यादेशों के खिलाफ किसान मुखर होकर सड़कों पर आ गए हैं। लेकिन, सरकार को किसानों की जरा भी परवाह नहीं है। किसान पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनी हुई है। गन्ना भुगतान को लेकर भी प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। धान खरीद में गोलमाल हो रहा है। किसानों के नहीं बिचौलियों के धान सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदे जा रहे हैं। गन्ना मूल्य को लेकर भी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों में फैसले लिए हैं। अभी भी कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है। किसान बिल का हर स्तर पर विरोध किया जा रहा है। किसानों की फसलों का उचित दाम मिले, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। कांग्रेस नेता असलम खुर्शीद, अतीक अहमद, मुहम्मद आरिफ आदि ने विचार रखे। इसके बाद कांग्रेसियों ने डीएम दफ्तर के सामने कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करके नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नेमसिंह, जगजीत सिंह, तबस्सुम, नासिर हुसैन सलमानी, सुशीला कश्यप, अफसर अंसारी, फैजान खान, कमर सलीम, जहांआरा, शाहनाज, गुड़िया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.