Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोप में केंद्रीय विद्यालय का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

प्राधानाचार्य पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने इस बाबत एसएसपी के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2016 11:17 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 11:26 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोप में केंद्रीय विद्यालय का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

मुरादाबाद(जेएनएन)। पीतलनगरी मुरादाबाद में दुष्कर्म के आरोप में केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्राधानाचार्य पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने इस बाबत एसएसपी के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई थी।

loksabha election banner

महिला के बच्चे केंद्रीय विद्यालय, रेलवे कॉलोनी, हरथला में पढ़ते हैं।

फैजाबाद में दुष्कर्म आरोपी के पिता से चौकी इंचार्ज ने दबवाये पैर,फोटो वायरल

स्कूल आने-जाने के दौरान प्राइमरी सेक्शन के प्रधानाचार्य एनपी सिंह ने उसके साथ पहले दोस्ती की।महिला का पति मंडी में काम करता है। पति के काम पर जाने के बाद प्रधानाचार्य महिला से मिलने घर आता था।

अब मेरठ में मां-बेटी को अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

उसने महिला को विश्वास में लिया। उसके बाद शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान वह कई बार महिला को घुमाने भी ले गया। घर पर आना-जाना होने पर एक दिन मौका पाकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

हापुड़ में चाचा ने की मासूम से दरिंदगी, मुकदमा

मामले में एसएसपी नितिन तिवारी ने कटघर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी प्रधानाचार्य एनपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.