Move to Jagran APP

Bakrid : घरों में अदा हुई नमाज, मस्जिदों में भी शारीरिक दूरी का पालन, सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता

Bakrid बकरीद को लेकर नगर निगम की टीम भी अलर्ट है। कुर्बानी के मीट सड़क पर न फेंकने की अपील की गई है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 10:25 AM (IST)
Bakrid : घरों में अदा हुई नमाज, मस्जिदों में भी शारीरिक दूरी का पालन, सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता
Bakrid : घरों में अदा हुई नमाज, मस्जिदों में भी शारीरिक दूरी का पालन, सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता

मुरादाबाद, जेएनएन। बकरीद पर लोगों ने सुबह घरों में नमाज अदी की। जिन्‍हें इजाजत थी वे मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पूरा पालन किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह क्षेत्र को सील कर दिया गया है। जामा मस्जिद क्षेत्र में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स का कड़ा पहरा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी लोगों से घरों में कुर्बानी करने की अपील पहले की हर चुके हैं। आइजी ने भी लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों में ही बकरीद की नमाज पढ़ने की अपील की थी। इसका असर भी देखने को मिला। लोगों ने पूरी समझदारी दिखाई।

loksabha election banner

आठ जोन और 10 सेक्‍टर में बांटा शहर

शुक्रवार की शाम आइजी रमित शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें जिले को आठ जोन और 20 सेक्‍टर में बांटने के बारे में कहा गया था। इनमें से 10 सेक्‍टर शहर में ही हैं। एसएसपी ने त्‍योहार पर पुलिस कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। शनिवार को शहर और देहात क्षेत्र के मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। रामपुर, सम्‍भल, अमरोहा में भी ऐसे ही हालात रही। नमाज के दौरान पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती।

50 बसें दिल्‍ली भेजी गईं

50 से अधिक बसें दिल्ली भेजी गईं हैं। बकरीद मनाने के लिए घर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने यह इंतजाम किया है। शनिवार दोपहर से रक्षाबंधन पर आने वालों के लिए ये बसें चलाई जाएंगी। दरअसल अनलॉक खत्‍म होने के बाद काफी लोग काम के लिए दूसरे शहर में चले गए थे। अब वे अपने घरों में लौटने लगे हैं। इससे बसों में भीड़ बढ़ गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.