अमरोहा में पुलिस पर हमला, कमरे में बंधक बनाए सिपाही और होमगार्ड
Police attacked in Amroha मारपीट की शिकायत पर डिडौली के गांव कटाई गई थी लेपर्ड दो थानों की फोर्स ने बंधन मुक्त कराया।मामले की जांच जारी।
अमरोहा। कानपुर में हुई घटना से पूरा प्रदेश सकते में हैं। पुलिस पर हमले की दूसरी घटना अमरोहा में हुई है। मारपीट की सूचना पर गांव पहुची लेपर्ड पर तैनात सिपाही व होमगार्ड के साथ मारपीट कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। वर्दी भी फाड़ दी गई। डेढ़ घटना बाद दो थानों की पुलिस ने जाकर उन्हें बन्धनमुक्त कराया।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कटाई की है। यहां जयपाल सिंह व सोरन सिंह के परिवार रहते हैं। बताते हैं कि जयपाल सिंह का मकान नीचे है तथा सोरन सिंह का मकान ऊंचाई पर बना है। जिससे जयपाल सिंह के घर का आंगन दिखाई देता है। आरोप है कि सोरन सिंह के परिवार के युवक छत पर जाकर उसके आंगन में ताकझांक करते हैं। पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। परंतु शुक्रवार सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। लगभग 10 बजे फिर गली-गलौज हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस
जयपाल सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दे दी। लगभग 11 बजे लेपर्ड बाइक पर तैनात सिपाही रूपकिशोर व होमगार्ड दुर्बल सिंह गांव पहुच गए। वहां सोरन सिंह के घर के बाहर जाकर उससे पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सोरन सिंह के परिवार के युवकों व महिलाओं ने सिपाही व होमगार्ड को घेर लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। वर्दी भी फाड़ दी। दोनों को ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। कमरे में बंद सिपाही ने मोबाइल से कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिडौली प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक, एसओ देहात अरिहंत कुमार भारी पुलिस बल लेकर गांव आ गए। डायल-112 की भी चार टीम गांव आ गई। पुलिस को देख कर आरोपित परिवार के लोग घरों से भाग गए। लगभग डेढ़ घन्टा बाद सिपाही व होमगार्ड को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने जंगल व गांव में आरोपितों को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में दूसरा पक्ष जयपाल सिंह कोतवाली पहुच गया है तथा तहरीर दे दी है। सिपाही व होमगार्ड की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।