लॉकडाउन उल्लंघन में पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार
लॉकडाउन उल्लंघन में पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार।
मुरादाबाद, जेएनएन। लॉकडाउन उल्लंघन करने पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि जिलेभर में चेकिंग के दौरान 868 वाहनों का चालान काटा गया।
लॉकडाउन चार में पुलिस दो पहिया पर एक व चार पहिया पर तीन से अधिक सवारी मिलने पर कार्रवाई कर रही है। दो पहिया वाहन पर सिर्फ महिलाओं को हेलमेट लगाकर बैठने की अनुमति है। जिलेभर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 21 आरोपितों के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज किए। इनमें से नौ आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। 63 चेक पोस्टों पर 3,425 वाहन चालकों को रोक कर उनसे पूछताछ की गई। 868 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि चार वाहन सीज किए गए। शमन शुल्क के रूप में 2,55,400 रुपये की वसूली की गई। मुरादाबाद में अब तक लाकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ 3,354 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 6,627 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 1,97,961 वाहनों के चालकों से पूछताछ की गई है। 52,299 वाहनों का चालान काटा जा चुका है। 1,352 वाहन सीज हो चुके हैं और शमन शुल्क के रूप में 61,99,900 रुपये की वसूली की गई है।