मुरादाबाद मंडल में किसान आंदोलन को लेकर पुलिस सतर्क, आइजी पहुंचे अमरोहा
किसान आंदोलन को लेकर पुलिस एक फिर सतर्क हो गई है। मूंढापांडे टोल प्लाजा में सतर्कता के साथ ही जनपदों में टोल प्लाजा में पुलिस सतर्कता बरत रही है। रविवार को अमरोहा में कैंप करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक पहुंचे।
मुरादाबाद। किसान आंदोलन को लेकर पुलिस एक फिर सतर्क हो गई है। दरअसल रामपुर के बिलासपुर निवासी एक किसान ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मंडल के सभी जनपदों में पुलिस अलर्ट पर है।
मूंढापांडे टोल प्लाजा में सतर्कता के साथ ही जनपदों में टोल प्लाजा में पुलिस सतर्कता बरत रही है। रविवार को अमरोहा जनपद में कैंप करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा पहुंचे। इसके साथ ही मुरादाबाद जनपद की जिम्मेदारी शासन ने पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव कृष्ण को सौंप रखी है। मंडल के अन्य जनपदों में शासन से नामित किए गए नोडल पुलिस अधिकारी कैंप करने के लिए पहुंचे हैं।