PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रामपुर के गुरुद्वारे में हुई अरदास
Narendra Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रामपुर सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में अरदास हुई। उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी डीसीबी सभागार के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मुरादाबाद, जेएनएन। Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रामपुर सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में अरदास हुई। उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी आदि भाजपाई मौजूद रहे। उधर, रामपुर जनपद में प्ररधानममंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कई आयोजन होने हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी डीसीबी सभागार के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर किसानों एवं भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा में मिला महिलाओं को सम्मान : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कुसुम लता गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को हमेशा मान सम्मान दिया है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की सरकार गंभीर है। अग्रवाल महिला समाज द्वारा मुहल्ला विजयनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त महामंत्री कुसुम लता गोयल को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला नेत्री ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। सरकार ने महिलाओं सुरक्षा को लेकर कड़े नियम व कानून बनाए हैं। साथ ही महिलाओं को सरकार में जगह देकर उनका राजनैतिक कद भी बढ़ाया है। यहां कृष्ण अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, सुशीला गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, शशि गर्ग , अनीता अग्रवाल ,शशि अग्रवाल, मिथिलेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।