Move to Jagran APP

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,जगह-जगह रोपे गए पौधे Moradabad News

जिले के अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा सीएम योगी के जन्मदिन के मौके पर भी पौधरोपण हुआ।

By Edited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 10:16 AM (IST)
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,जगह-जगह रोपे गए पौधे Moradabad News
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,जगह-जगह रोपे गए पौधे Moradabad News

रामपुर,जेएनएन।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह-जगह गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेडिको खेतान के डायरेक्टर केपी ङ्क्षसह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पौधे ठीक से पनप जाते हैं, इसलिए सभी को इस मौसम में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। रेडिको खेतान पिछले कई सालों से बड़े स्तर पर पौधरोपण करा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र ङ्क्षसह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार ङ्क्षसह, वरिष्ठ महा प्रबंधक विकास सक्सेना, वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन इंद्रपाल ङ्क्षसह, यशवीर ङ्क्षसह, वीर बहादुर सक्सेना मौजूद रहे। 

loksabha election banner

उधर पर्यावरण जन कल्याण समिति की ओर से ग्राम ककरौआ के देवराज आर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को पर्यावरण की रक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर अध्यक्ष प्रेमपाल ङ्क्षसह सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, धर्मवीर सैनी, चंद्रपाल सैनी, राजपाल सैनी, फैसल शाह खां, जानकी दास सैनी, कृष्णलाल राणा आदि मौजूद रहे। रोडवेज परिसर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल वाष्र्णेय ने पौधारोपण किया। 

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने पौध रोपण किया और दूसरों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने को प्रेरित किया। 

स्काउट-गाइड कार्यालय परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने पौधरोपण किया। इस मौके पर मुनीश चंद्र शर्मा, पंकज जैन, पीयूष राठौर, अम्बर, हर्ष आदि मौजूद रहे। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौध रोपण के बाद पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर डॉ. सुनीता, डॉ. रजिया परवीन, डॉ. अंकिता मौजूद रहीं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के रुहेलखंड प्रांत संयोजक फैसल मुमताज ने पॉलीथीन के स्थान पर कागज के बने थैले का उपयोग करने पर जोर दिया।

कस्बों में जगह-जगह हुआ पौधरोपण

 पर्यावरण दिवस के मौके पर अधिकारियों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सुबह सबसे पहले एसडीएम डॉ. राजेश कुमार एवं नायब तहसीलदार शरद ङ्क्षसह समेत अन्य अधिकारियों ने तहसील परिसर समेत एसडीएम कालोनी में पौधरोपण किया। चेयरमैन मोहम्मद हसन खां ने कार्यालय में कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। अधिशासी अधिकारी राजेश ङ्क्षसह राणा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। राज्यमंत्री पुत्र गुरकीरत ङ्क्षसह औलख ने भी अपने समर्थकों के साथ कैंप कार्यालय के आसपास पौधरोपण किया। दूसरी ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल व नगराध्यक्ष चेतन पारुथी ने भी पौधरोपण कर लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उधर, शासन से नामित सदस्य पूजा शर्मा व पति विशाल शर्मा द्वारा वार्ड व सर्वसंस्कृति स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। सीओ जयराम व कोतवाल बृजेश कुमार यादव ने कोतवाली परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

मिलक : ङ्क्षहदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जन्मदिन पर ङ्क्षहदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सिद्ध बाबा मंदिर रामनगर पर पौधरोपण किया। उपजिलाधिकारी ज्योति गौतम, तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार आर्ची गुप्ता, क्षेत्राधिकारी धर्म ङ्क्षसह मार्छाल और कोतवाल अनिल कुमार ङ्क्षसह को शॉल व मिठाई देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ङ्क्षहदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी सर्वेश कुमार, जिला संयोजक राकेश कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, संतोष कुमार, जिलामंत्री हरिओम, पुष्पेंद्र, सुनील, सचिन, संजू गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन ङ्क्षसह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रतिदिन होना चाहिए। कुछ न कुछ पर्यावरण संरक्षण के लिए रोज ही करना चाहिए। 

शाहबाद : विश्व पर्यावरण दिवस पर उपजिलाधिकारी मान ङ्क्षसह पुंडीर एवं तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने तहसील परिसर में पौधे लगाए। तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। दूसरी ओर संत निरंकारी मिशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान निरंकारी सत्संग भवन पर पौधरोपण कर प्रदूषण नहीं करने की शपथ ली। सेवादल इंचार्ज सुनील कुमार, कैशियर नरेंद्र ङ्क्षसह, सदस्य वीर ङ्क्षसह, राजवीर ङ्क्षसह, कौशलेंद्र ङ्क्षसह, बृजपाल ङ्क्षसह आदि रहे। 

सैफनी : पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विश्व में मनाए जा रहे पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर पौधे लगाए। चिकित्साधिकारी डॉ. दूल्हा खान, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, तहसील सह संयोजक मधुर गुप्ता, सत्यम रस्तोगी, नगरमंत्री राहुल सक्सेना, नगर मीडिया संयोजक अंशुल कुमार, मोहम्मद नवी, जुल्फिकार हुसैन, सरोज देवी आदि मौजूद रहीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.