शारीरिक दूरी के साथ निकालेंगे जुलूसे मुहम्मदी
कोरोना काल ने रहने का तरीका सिखा दिया है।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद :
कोरोना काल ने रहने का तरीका सिखा दिया है। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शारीरिक दूरी के नियम के साथ ही कार्यक्रम किये जा रहे हैं। सोमवार को मरकजी जमीयत एहले सुन्नत की मीटिग में तय किया गया कि हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन शारीरिक दूरी के साथ मनाया जायेगा। सरकार की गाइडलाइन का पालन होगा।
लाल मस्जिद में हुई मीटिग में सांसद डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा कि जिदगी जीने का तरीका बदल दिया है करुणा के साथ ही हम सभी को जीना है जुलूसे मुहम्मदी में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों को हमने जुलूस निकालने के लिए प्रार्थना पत्र तो दिया है इजाजत मिलने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि वैश्विक महामारी में हम लोगों को सावधानी के साथ रहना है। जुलूस की इजाजत मिलती है तो कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। लोगों से भी हमारी अपील है कि अपने आका के जन्मदिन को मुहब्बत और खुलूस के साथ मनाए। नियमों का पूरी तरह पालन करें। अध्यक्षता नायब मुफ्ती कासिम रजा मन्नानी संचालन रिजवानुर रहमान ने किया। इसमें पार्षद नदीम अंसारी, सज्जादानशीन मुनव्वर अकरमी, मु़फ्ती दानिश उल कादरी ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें शहर इमाम सैयद मासूम अली, असद मोलाई, असलम पंचायती, पूर्व पार्षद सईदउद्दीन मार्शल आदि रहे