ट्राली के पीछे बंधे बेसहारा पशुओं को देख भड़के लोग Amroha News
ट्रैक्टर ट्राली की रफ्तार बढऩे से पशु हांफते हुए दौड़ रहे थे। सरकारी अस्पताल के पास पशुओं की हालत देख कर सड़क पर जा रही महिला ने विरोध किया।
अमरोहा,जेएनएन। कूड़े भरी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बांधकर ले जाए जा रहे बेसहारा गोवंशीय पशुओं को देखकर एक महिला सहित कई लोग भड़क गए। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली रुकवाकर पालिका कॢमयों को खरी-खोटी सुनाई। पशुओं को खुलवाया। भीड़ जुटने पर हंगामे की स्थिति बन गई।
शुक्रवार की शाम छह बजे चौपला के मुहल्ला अल्लीपुर भूड़ से तीन गोवंशीय पशुओं को नगरपालिका कर्मी कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बांधकर गोशाला में छोडऩे ले जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली की रफ्तार बढऩे से पशु हांफते हुए दौड़ रहे थे। सरकारी अस्पताल के पास पशुओं की हालत देख कर सड़क पर जा रही महिला ने विरोध किया। ट्रैक्टर ट्राली रोककर पालिका कॢमयों को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों को काफी संख्या में भीड़ जुट गई। उन्होंने भी पालिका कॢमयों की लताड़ लगाई। इसके बाद ट्राली में बंधे तीनों पशुओं को खोलकर पानी पिलाया और बाद में किसी वाहन में लादकर ले जाने की बात पर लोग शांत हुए। ऐसे में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पालिका के ईओ विजेंद्र पाल सिंह से बताया कि पशु चिकित्सा अधीक्षक द्वारा उन पशुओं को गोशाला भिजवाया गया था। हां, अगर वह पशु ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे बंधे थे, तो वह गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी।