किक्रेटर शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में तेंदुआ की दहाड़ सुनकर भागे लोग Amroha News
क्रिकेटर मुहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में तेंदुआ की दहशत बरकरार है। मंगलवार देर रात तक वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में तलाशी अभियान चलाया।
अमरोहा, जेएनएन। क्रिकेटर मुहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में तेंदुआ की दहशत बरकरार है। मंगलवार देर रात तक वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में तलाशी अभियान चलाया परंतु तेंदुआ का कोई पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह ग्रामीण तेंदुआ की दहाड़ सुनकर भाग निकले। वन विभाग की टीम ने फिर गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
पेड़ पर चढ़े तेंदुआ की वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल की
शनिवार से क्रिकेटर मुहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में तेंदुआ का खौफ है। सोमवार शाम तक तेंदुआ देखा गया था। कुछ लोगों ने जंगल में पेड़ पर चढ़े तेंदुआ की वीडियो भी बना ली। उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। मामला वन विभाग के संज्ञान में आया तो टीम गांव पहुंची। मंगलवार को दिन में वन दारोगा के नेतृत्व में टीम गांव गई थी।
सुबह के बाद शाम फिर सहसपुर अलीनगर पहुंची वन विभाग की टीम
उसके साथ ही मंगलवार शाम को भी वन दारोगा राजीव कुमार वर्मा, वन रक्षक टीकम ङ्क्षसह कांडपाल, केपी ङ्क्षसह, बहादुर ङ्क्षसह गांव पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। देर रात तक टीम ने जंगल में अभियान चलाया। रात बारह बजे तक कोई सफलता नहीं मिली तो टीम वापस लौट आई। वन दारोगा राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिन से तेंदुआ दिखाई नहीं दिया है। संभवत: वह स्थान छोड़ गया है। क्योंकि तेंदुआ दो से तीन दिन के भीतर स्थान छोड़ देता है। बताया कि यदि तेंदुआ फिर से दिखाई देगा या किसी जानवर पर हमला करेगा तो ङ्क्षपजरा लगाया जाएगा।
ग्रामीणों को फिर दिखा तेंदुआ, दहाड़ सुनकर भागे लोग
वन विभाग की टीम गांव में ग्रामीणों को सतर्क कर रही थी कि तेंदुआ बुढऩपुर रोड पर दिख गया। उसकी दहाड़ सुनकर लोग भाग छूटे। प्रधान पुत्र हन्नान अली ने बताया महेंद्र सिंह बुढऩपुर जा रहे थे कि जुनैद के आम के बाग के पास तेंदुआ दिखा। उसने दहाड़ लगाई तो महेंद्र व आसपास खेतों में मौजूद लोग भाग छूटे। इसके बाद वन विभाग की टीम फिर गांव पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ जंगल में अभियान चलाया। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा।