Move to Jagran APP

जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक काम करें ब्‍लॉक प्रमुख : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र स‍िंह

बूंदाबांदी के बाद नवनिर्वाचित सभी ब्लाक प्रमुखों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के साथ अपने क्षेत्र में विकास को रफ्तार देने के लिए प्रस्तावों पर अमल तेज कर दिया है। सभी आठ ब्लाक प्रमुखों ने अपने-अपने ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर शपथ ली।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 07:42 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 07:42 AM (IST)
जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक काम करें ब्‍लॉक प्रमुख : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र स‍िंह
ब्लाक प्रमुखों ने अपने-अपने ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर शपथ ली।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। बूंदाबांदी के बाद नवनिर्वाचित सभी ब्लाक प्रमुखों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के साथ अपने क्षेत्र में विकास को रफ्तार देने के लिए प्रस्तावों पर अमल तेज कर दिया है। सभी आठ ब्लाक प्रमुखों ने अपने-अपने ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर शपथ ली।

loksabha election banner

मुरादाबाद ब्लाक प्रमुख मनीष सिंह को बतौर मुख्य अतिथि एवं पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार की प्राथमिकता में सबका साथ, सबका विकास के तहत गांव का विकास तेजी से हुआ है। सफाई, पेयजल योजना से लेकर बेसिक स्कूलों का भी सुंदरीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को सर्वोपरि रखने से ही ग्राम पंचायत के चुनाव में सफलता मिली है। मूंढापांडे में डा.नवदीप यादव ने शपथ ली। डा.नवदीप को उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत तिवारी ने शपथ दिलाई। शपथ के दौरान प्रमुखों के करीबियों में कार्यक्रम में पहुंचने की होड़ रही। मुरादाबाद ब्लाक में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश चुन्नू, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा भी मौजूद रहे। मूंढापांडे में एमएलसी डा.जयपाल सिंह व्यस्त भी शामिल हुए। पद और गोपनीयता की शपथ के बाद अब अपने-अपने ब्लाक में बीडीसी की बैठक हुई। इस पहली बैठक को लेकर ब्लाक कार्यालयों में तैयारियां भी होने लगी हैं।

सभी आठ ब्लाक प्रमुखों ने ली शपथ 

ब्लाक                              प्रमुख

मुरादाबाद                         मनीष सिंह

मूंढापांडे                            डा.नवदीप यादव

कुंदरकी                              नगमा

भगतपुर टांडा                     संतोष सिंह

छजलैट                              राजपाल सिंह

बिलारी                               रूपा सिंह

डिलारी                               पूनम चौधरी

ठाकुरद्वारा                          संजना देवी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.