Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद की 62 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची फाइनल होने पर होगा अंतिम प्रकाशन

Panchayat elections in Moradabad पंचायत चुनाव का परिसीमन फाइनल होने के बाद मुरादाबाद की 62 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची बनाई जानी है। क्षेत्र पंचायतों के वार्डों और ग्राम पंचायतों के वार्डों के वोटरों को भी क्रम से लगाकर मतदाता सूचियां बननी हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:50 AM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद की 62 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची फाइनल होने पर होगा अंतिम प्रकाशन
इस तरह 95 हजार 958 मतदाता बढ़ गए है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Panchayat elections in Moradabad। पंचायत चुनाव का परिसीमन फाइनल होने के बाद मुरादाबाद की 62 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची बनाई जानी है। क्षेत्र पंचायतों के वार्डों और ग्राम पंचायतों के वार्डों के वोटरों को भी क्रम से लगाकर मतदाता सूचियां बननी हैं। शनिवार को प्रदेश के अपर निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन पर इसीलिए रोक लगा दी है। मतदाता सूचियों का अब विशेष पुनरीक्षण होना है। नई ग्राम पंचायतों और वार्डों की सूची बनाए जाने के बाद ही अंतिम प्रकाशन होगा।

loksabha election banner

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ल‍िए अब तक हुए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के दो लाख 37 हजार 388 नए मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए हैं। इस दौरान एक लाख 41 हजार 430 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। ऐसे लोगों के नाम सूची से काट दिए हैं, जो गांव छोड़कर चले गए। इसके अलावा जिन लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस तरह 95 हजार 958 मतदाता बढ़ गए है। शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना था। लेकिन, अपर निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश वेदप्रकाश वर्मा का डीएम को पत्र मिल गया। पत्र में कहा गया है कि गोण्डा, सम्भल, गौतमबुद्धनगर और मुरादाबाद जिलों में परिसीमन की कार्र‌वाई 18 जनवरी को पूर्ण कर ली गई है। चारों जनपदों के आंशिक रूप से प्रभावित हुई सभी ग्राम पंचायतों के मतदाताओं को परिसीमन के बाद की परिस्थितियों के अनुसार सॉफ्टवेयर में परिवर्तित क‍िया जाना है। इस काम को पांच फरवरी तक पूर्ण किया जाना है। इसकी ड्राफ्ट निर्वाचक नियमावली तैयार होंगी। इसके बाद आयोग इनके विशेष पुनरीक्षण और अंतिम प्रकाशन के लिए कार्यक्रम जारी करेगा। नई ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां के फाइनल होने के बाद ही अंतिम प्रकाशन होगा।

वोटर बनने का एक और मौका मिलेगा

नई ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां बनाए जाने के दौरान विशेष पुनरीक्षण का काम होना है। इस दौरान ग्राम पंचायतों का वोटर बनने के लिए एक और मौका मिलेगा। कार्यक्रम जारी होते ही दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इससे मतदाता सूचियों में नए नाम शामिल होंगे। कुछ मतदाताओं के नाम काटे भी जा सकते हैं।

मुरादाबाद देहात के अब तक के मतदाता पुनरीक्षण पर एक नजर

ब्लॉक         बढ़े हुए वोट,               काटे गए वोट,                 कुल बढ़े वोट

बिलारी       17339,                     11675,                         5664

भगतपुर टांडा 31921,                  16006,                        15915,

ठाकुरद्वारा 25751,                    16703,                         9048,

मुरादाबाद 21543,                       9591,                          11952

डिलारी 34406,                           21009,                        13397

कुंदरकी 35970,                          22932,                        13038

मूंढापांडे 30780,                         18021,                         12759

बनियाखेड़ा 12901,                      7790,                           5111

छजलैट  26777,                         17703,                          9074


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.