Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में पंचायतीराज मंत्री के ब्लॉक से सबसे अधिक 75 आपत्तियां

Panchayat elections in Moradabad जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह के ब्लॉक छजलैट से सबसे अधिक 75 आपत्तियां दाखिल हुई हैं। ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर कुल 127 आपत्तियां दाखिल हुई हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 02:51 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 02:51 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में पंचायतीराज मंत्री के ब्लॉक से सबसे अधिक 75 आपत्तियां
पूरी पारदर्शिता के साथ आपत्तियां निस्तारण होगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह के ब्लॉक छजलैट से सबसे अधिक 75 आपत्तियां दाखिल हुई हैं। ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर कुल 127 आपत्तियां दाखिल हुई हैं। अभी आपत्तियां आने का सिलसिला जारी है। 11 और 12 मार्च को आपत्तियाें का निस्तारण होना है। इसके बाद ही आरक्षण चार्टों का अंतिम प्रकाशन होगा।

loksabha election banner

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सियासी बिसात सजने लगी है। लेकिन, तमाम गांव ऐसे हैं, जहां कुछ लोग चुनाव की तैयारी में लगे थे। लेकिन, ग्राम पंचायत आरक्षित हो जाने से उनके अरमान धरे रह गए। शनिवार को तीसरे दिन भी आपत्तियां दाखिल की गईं। आपत्ति करने वालों का कहना है कि ग्राम पंचायत चुनाव का आरक्षण नियम विरुद्ध किया गया है। जनपद में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की अंत‍िम सूची का प्रकाशन होने के बाद आपत्तियां लेने का काम शुरू हो गया। आठ मार्च तक ग्राम पंचायतों और वा़र्डों की आपत्तियां ली जानी हैंं। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण होगा। शनिवार को तीसरे जनपद के आठ ब्लाकों से आपत्तियां दर्ज कराई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ आपत्तियां निस्तारण होगा।

विकास खंड           आपत्तियां

मुरादाबाद              07

मूंढापांडे                09

भगतपुर टांडा         10

बिलारी                  03

ठाकुरद्वारा            03

छजलैट                 75

कुंदरकी                  13

डिलारी                   07 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.