Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में ग्राम प्रधान की दावेदारी के ल‍िए अब तक ब‍िके साढ़े तीन हजार से अधिक पर्चे, यहां देखें पूरा आंकड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उत्साह है। प्रधानी के लिए अब तक सबसे अधिक उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। अब तक लोगों ने साढ़े तीन हजार से भी अधिक नामांकन पत्र (पर्चे) खरीद लिए हैं। यह सभी लोग चुनाव की तैयारी में जुटे में हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 05:02 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 05:02 PM (IST)
Panchayat Election 2021 :  मुरादाबाद में ग्राम प्रधान की दावेदारी के ल‍िए अब तक ब‍िके साढ़े तीन हजार से अधिक पर्चे, यहां देखें पूरा आंकड़ा
रिश्ते नातों की दुहाई देकर भी वोट मांगे जा रहे हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Panchayat Election Village Head Post Nomination Letter Sale : पंचायत चुनाव को लेकर इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उत्साह है। प्रधानी के लिए अब तक सबसे अधिक उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। अब तक लोगों ने साढ़े तीन हजार से भी अधिक नामांकन पत्र (पर्चे) खरीद लिए हैं। यह सभी लोग चुनाव की तैयारी में जुटे में हैं। घर-घर जाकर वोट मांगने के साथ रिश्ते नातों की दुहाई देकर भी वोट मांगे जा रहे हैं।

loksabha election banner

कई गांव तो ऐसे हैं, जहां सामान्य वर्ग के ग्रामीण आरक्षित प्रत्याशी अपने दम पर लड़ा रहे हैं। वे ऐसे प्रत्याशियों का खर्चा तक खुद कर रहे हैं। ठाकुरद्वारा में प्रधान पद के लिए अब तक सबसे अधिक 520 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। रविवार को ठाकुरद्वारा में 90, कुंदरकी में प्रधान पद के लिए 56 नामांकन पत्र बिके जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मात्र 37 पर्चों की बिक्री हुई। बिलारी में ग्राम प्रधान पद के लिए 44, डिलारी में 38, मुरादाबाद में 02, मूंढापांडे में 15, भगतपुर टांडा में 61 और छजलैट ब्लाक में 51 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। उप निर्वाचन अधिकारी प्रीति जायसवाल ने बताया कि किसी भी ब्लाक में नामांक पत्र खरीदने वालों से निर्धारित कीमत से अधिक धन नहीं लिया जाना चाहिए। शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जिला पंचायत सदस्य के लिए नहीं बिके पर्चे

अवकाश होने की वजह से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र (पर्चा) नहीं बिके। एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रोजाना की तरफ नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। किसी भी स्तर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुरादाबाद में अब तक ब्लाकवार खरीदे गए नामांकन पत्रों (पर्चों) की संख्या पर एक नजर

ब्लाक          क्षेत्र पंचायत सदस्य         ग्राम प्रधान                ग्राम पंचायत सदस्य

कुंदरकी        127                              492                        145

बिलारी        135                               358                        114

डिलारी          293                              419                        107

ठाकुरद्वारा     307                             520                        128

मुरादाबाद       185                             402                         594

मूंढापांडे         268                              391                         256

भगतपुर टांडा   289                             490                        104

छजलैट            175                             433                        134

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : कोरोना संक्रमण के बहाने रेल यात्र‍ियों को जहरखुरानी से बचाएगी रेलवे पुलिस, यार्ड में सुरक्षा के ल‍िए होगी कर्मियों की तैनाती

Panchayat Election 2021 : केवल बकाएदार को ही नामांकन के लिए लेना पड़ेगा नो ड्यूज, अन्‍य के ल‍िए नहीं जरूरी

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में चार दिन में पाए गए सौ कोरोना संक्रम‍ित, अप्रैल में आठ गुना बढ़ी संक्रमण की रफ्तार

बीएसएनएल उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत, मात्र 197 रुपये का रीचार्ज कर छह महीने तक रहें टेंशन फ्री, यहां पढ़ें पूरी ड‍िटेल

मुरादाबाद में आज से नगर न‍िगम चलाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, यहां पढ़ें, क‍िस द‍िन कौन सी जगह पर पहुंचेगी टीम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.