Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद के ब्लाकों में अब तक 3654 नामांकन पत्र बिके, देखें कहां क‍ितनी संख्‍या में हुई ब‍िक्री

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 365 प्रधान पद के लिए 995 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 249 पत्र बिके थे। तीनों दिन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 823 प्रधान पद के लिए 2135 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 694 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 10:28 AM (IST)
Panchayat Election  2021 : मुरादाबाद के ब्लाकों में अब तक 3654 नामांकन पत्र बिके, देखें कहां क‍ितनी संख्‍या में हुई ब‍िक्री
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Panchayat Election Nomination Letter Sale : ब्लाकों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई है। तीसरे दिन सबसे अधिक प्रधान पद के लिए 1140 नामांकन पत्र बिके हैं। बीडीसी के लिए 458 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 445 नमांकन पत्र बेचे गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई।

loksabha election banner

उप निर्वाचन अधिकारी ए़डीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रीति जायसवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 365 प्रधान पद के लिए 995 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 249 पत्र बिके थे। तीनों दिन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 823, प्रधान पद के लिए 2135 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 694 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। रोजाना नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है। किसी को भी दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

मुरादाबाद के सभी ब्लाकों में तीसरे दिन शुक्रवार को बिके नामांकन पत्रों पर एक नजर

ब्लाक             क्षेत्र पंचायत           ग्राम पंचायत                  ग्राम पंचायत सदस्य

कुंदरकी             30                      124                              53

बिलारी               54                      131                             29

डिलारी              74                         140                           38

ठाकुरद्वारा         70                        160                           16

मुरादाबाद            48                       200                         191

मूंढापांडे              78                       149                           54

भगतपुर टांडा      69                         130                          32

छजलैट               35                        106                          32

कड़े पहरे में होगा नामांकन

13 अप्रैल से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन होना है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। नामांकन कक्ष में चार से अधिक लोगों के एक साथ प्रवेश नहीं होगा। कोरोना की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन होगा। कोई भी व्यक्ति शस्त्र लेकर नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेगा। महिलाओं की भी चेकिंग होगी। इसके लिए महिला पुलिस को लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : कोरोना वार्ड से मुक्त हुए यात्री कोच, मुरादाबाद रेल मंडल को 63 बोग‍ियां म‍िलीं वापस

Panchayat Election 2021 : रामपुर में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, सपा ने बदला प्रत्‍याशी, यहां देखें पूरी सूची

Moradabad Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों के ल‍िए आज का द‍िन है खास, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र ट‍िप्‍पणी प्रकरण में आज दलील पेश करेंगे सरकारी वकील, पूरी होगी सुनवाई

सरकारी नौकरी म‍िलते ही गुरुजी ने तोड़ द‍िया शादी का र‍िश्‍ता, कहा-50 लाख रुपये लेंगे, एसएसपी ने द‍िए कार्रवाई के आदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.