Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में बिलारी विधायक की भाभी समेत 12,775 उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल, ब्‍लॉकवाइज देखें सूची

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शबनम समेत 452 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया जबकि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए कुल 12323 पर्चे जमा किए गए। जिला पंचायत सदस्य के 39 वार्डों के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा हुए।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 01:11 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 01:11 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में बिलारी विधायक की भाभी समेत 12,775 उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल, ब्‍लॉकवाइज देखें सूची
पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 39 पदों के लिए जमा हुए 452 नामांकन।

मुरादाबाद, जेएनएन। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को पहले दिन कड़े पहरे में बिलारी के सपा विधायक फहीम इरफान के बड़े भाई की पत्नी शबनम जहां समेत 12,775 उम्मीदवारों ने पर्चे (नामांकन) दाखिल कर दिए।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शबनम समेत 452 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया जबकि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए कुल 12323 पर्चे जमा किए गए। जिला पंचायत सदस्य के 39 वार्डों के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा हुए। ग्राम प्रधान समेत अन्य तीनों पदों के लिए आठों विकास खंडों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। भाजपा समर्थित तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल कराया। कांग्रेस, सपा और अन्य दलों के समर्थित प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। किसी के साथ भीड़-भाड़ नहीं थी। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि जिले की 643 ग्राम पंचायतों के लिए मंगलवार को पहले दिन कुल 5328 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 3440 नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 3555 लोगों ने नामांकन कराया है। भीड़ अधिक होने की वजह से नामांकन के लिए ब्लाकों में कई-कई काउंटर खोले गए थे। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी गई। बुधवार को छुट्टी की वजह से नामांकन नहीं होंगे। अब नामांकन की प्रक्रिया 15 अप्रैल को होगी।

भीड़ की वजह से हुई धक्कामुक्की

नामांकन कराने वालों की भीड़ इतनी थी कि धक्कामुक्की की नौबत आ गई। कलेक्ट्रेट पर तो कई घंटे तक कतारें लगी रहीं। लेकिन, ब्लाकों का बुरा हाल था। कई प्रत्याशी को नामांकन दाखिल कराने के लिए सिफारिशें करा रहे थे। लेकिन, किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसके चलते कुछ लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।

प्रवेश न मिलने पर दुकानदार पर भड़के नेता जी

कुंदरकी ब्लाक में नामांकन पत्र जमा कराने के लिए एक निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अपने दावेदारों को साथ लेकर पहुंचे। ब्लॉक प्रांगण में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर प्रशासन द्वारा दोपहर बाद दावेदारों की प्रवेश पर अंकुश लगा दिया था। प्रवेश व निकासी द्वार पर दावेदारों की भीड़ एकत्र थी। ऐसे में भाजपा नेता ने दावेदारों के साथ प्रवेश करना चाहा, परंतु सुरक्षाबलों ने वहीं रोककर अंदर आने से मना कर दिया। ऐसे में वह ब्लॉक के बराबर की दुकान में प्रवेश करने लगे। दुकान मालिक ने मना किया को नेता जी उस पर भड़क गए। सभी के सामने उन्होंने दुकान स्वामी को खरी-खोटी सुना दी। वहीं तत्काल पुलिस को फोन कर दुकान स्वामी की दुकान बंद करा कर चल दिए। यह मामला नामांकन स्थल पर चर्चा का विषय बना रहा और घटना के दौरान काफी ग्रामीणों की भीड़ रही।

मुरादाबाद के आठों की ब्लाकों में दाखिल नामांकन की संख्या एक नजर में

विकास खंड, मूंढापांडे

पद                                    नामांकन

ग्राम प्रधान                        721

ग्राम पंचायत सदस्य              521

क्षेत्र पंचायत सदस्य              528

विकास खंड, छजलैट

ग्राम प्रधान                      707

ग्राम पंचायत सदस्य               384

क्षेत्र पंचायत सदस्य               443

विकास खंड, भगतपुर टांडा

ग्राम प्रधान                          571

ग्राम पंचायत सदस्य               296

क्षेत्र पंचायत सदस्य                    300

विकास खंड, मुरादाबाद

ग्राम प्रधान-                               528

ग्राम पंचायत सदस्य                    429

क्षेत्र पंचायत सदस्य                    324

विकास खंड, कुंदरकी

ग्राम प्रधान    507

ग्राम पंचायत सदस्य                      291

क्षेत्र पंचायत सदस्य                      388

विकास खंड, डिलारी

ग्राम प्रधान                                 776

ग्राम पंचायत सदस्य                     600

क्षेत्र पंचायत सदस्य                       646

विकास खंड, ठाकुरद्वारा

ग्राम प्रधान                                  680

ग्राम पंचायत सदस्य                    364

क्षेत्र पंचायत सदस्य                       517

विकास खंड, बिलारी

ग्रामप्रधान                             838

ग्राम पंचायत सदस्य                555

क्षेत्र पंचायत सदस्य                 409


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.