Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में कांग्रेस ने वफादारों पर जताया भरोसा, 12 प्रत्याशी घोषित

जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए 12 जिला पंचायत वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसके लिए पार्टी के नेताओं को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई बड़े नेताओं ने दावेदारों से सीधे आकर बात की।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 03:42 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में कांग्रेस ने वफादारों पर जताया भरोसा, 12 प्रत्याशी घोषित
सिफारिशों को दरकिनार करके प्रदेश कांग्रेस ने जारी की सूची।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए 12 जिला पंचायत वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसके लिए पार्टी के नेताओं को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई बड़े नेताओं ने दावेदारों से सीधे आकर बात की।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने बताया कि जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की भी घोषणा होगी। प्रदेश कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मुरादाबाद के प्रभारी अरशद अली गुड्डू को 12 नाम घोषित करने थे। लेकिन, कुछ सीटों पर नए दावेदार सामने आ गए। कुछ नेताओं की सिफारिशों से पेंच फंस गया। नतीजन प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेज दी। वहां से सिफारिशों को नजरअंदाज कर कार्यकताओं को तबज्जो देते हुए सूची जारी कर दी गई। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष मेहबूब अली की पत्नी रेशमा को वार्ड-34 से प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 35 से जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुशाहिद चौधरी की पत्नी बेगम निशा को टिकट मिला है। वार्ड-19 से कांग्रेस महासचिव अतीक अहमद की पत्नी शबाना बेगम को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 38 से अल्ताफ मसूदी की पत्नी शन्नो मसूदी को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड- 21 से कांग्रेस सचिव नासिर सलमानी, वार्ड 30 से दूसरे कांग्रेस सचिव प्रदीप वाल्मीकि को वफादारी के एवज में पार्टी ने टिकट से नवाजा है। वार्ड- 36 में मूंढापांडे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अतीक अंसारी खुद चुनाव लड़ेंगे। वार्ड-16 में भी सदर ब्लॉक अध्यक्ष के पिता नक्शे अली प्रधान काे टिकट मिला है। इसके अलावा पार्टी ने वार्ड-5 से जयपाल सिंह, वार्ड- 8 से सरोजवाला पत्नी मेजर ब्रह्मसिंह, वार्ड -11 से संध्या देवी पत्नी परम सिंह सैनी, वार्ड-15 से निसार अहमद, वार्ड- 31 से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के भाई संदीप कपूर को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद गुम्बर के मुताबिक शेष सीटों पर भी कांग्रेस जल्दी ही मजबूत उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.