Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद के कुंदरकी में सत्ता के साथ बदलते रहे प्रमुख की कुर्सी के चेहरे, यहां पढ़ें कब क‍िसको म‍िली ज‍िम्‍मेदारी

Panchayat elections in Moradabad प्रमुखी के लिए सभी नेताओं ने अपने-अपने करीबियों को मैदान में उतारने के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। यहां का सियासी इतिहास देखा जाए तो वर्ष 2000 के बाद पुष्पा देवी ने भी अपना कार्यकाल पूरा किया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 03:47 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 03:47 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद के कुंदरकी में सत्ता के साथ बदलते रहे प्रमुख की कुर्सी के चेहरे, यहां पढ़ें कब क‍िसको म‍िली ज‍िम्‍मेदारी
माननीयों ने मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किए कई नेता।

मुरादाबाद, जेएनएन। कुंदरकी ब्लॉक की सत्ता के लिए अभी से दावेदारों की लंबी कतार है। यहां वर्ष 2000 के बाद सत्ता के साथ प्रमुख की कुर्सी का चेहरा बदलता रहा है। जिस माननीय के पाले में गेंद आई उसी ने अपनी पंसद के नेता को प्रमुखी के पद पर बैठा दिया। लेकिन, उसका रिमोट अपनी जेब में रखा। भाजपा की सरकार में नए तरीके से समीकरण बैठाकर प्रमुखी की कुर्सी तक पहुंचने की तैयारी है। निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख के परिवार से भी फिर दावेदारी होनी तय है।

loksabha election banner

सपा और बसपा के नेता भी अपने-अपने करीबियों को मैदान में उतार रहे हैं। हालांकि अभी नाम तय नहीं है। लेकिन, यह तय है कि मुकाबला इस दफा भी तुर्कों और जाटों में ही होना है। कुंदरकी विधानसभा से हाजी मुहम्मद रिजवान सपा के विधायक हैं। इसी क्षेत्र में बसपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन भी रहते हैं। दोनों का ही गांव की सियासत से लेकर देश और प्रदेश की सियासत में दखल है। भाजपा से कुंदरकी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले रामवीर सिंह की भी क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।

कुंदरकी के ब्लॉक प्रमुख पद पर तैनात रहे नेताओं पर एक नजर

प्रमुख का नाम          कब से कब तक

रामसेवक सिंह         1960-1967

मुन्ना सिंह             1972-1979

अजीज रजा खां       1979-1984

चौ. लल्लू सिंह        1984-1990

डॉ. गय्यूर अहमद    1990-1995

गय्यूर फात्मा         1995-2000

चौ. लल्लू सिंह         2000-2002

मुहम्मद जुबैर(कार्यवाहक) 2002-2003

चौ. लल्लू सिंह             2003-2006

पुष्पा देवी                 2006-2011

सलीम अकबर               2011-2013

वाजिद हुसैन(कार्यवाहक)   2013-2014

कमरुज्जमा                  2014-2016

गुलाफेरून                  2016-2018

अनारो देवी (कार्यवाहक) जून 2018 दिसंबर 2018

पारूल चौधरी            2018 2021

करोड़ों की धनराश‍ि आवंट‍ित

खण्ड विकास कुंदरकी की 99 ग्राम पंचायतों में पिछले पांच वर्षों में संचालित योजनाओं के अंतर्गत करोड़ों रुपयों की धनराशि आवंटित हुई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्धिजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार से मिली धनराशि को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में खर्च किया गया है। जिसमें 89 गांव मेंं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। इसकी देखरेख लिए अधिकांश शौचालय में 32 लोगों की नियुक्ति हुई हैं। ग्राम पंचायतों में निर्मित 21 गांव में खस्ताहाल में पड़े पंचायत घरों का जीर्णोद्धार हुआ है जबकि 49 नए ग्राम पंचायत का निर्माण हुआ है। क्षेत्र में स्थित 238 प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल संयुक्त रूप से कायाकल्प के अंतर्गत कार्य इन्ही धनराशि का उपयोग हुआ है। सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांव हरियाना समेत तीन ग्रामीण इलाकों से महिलाओं को राशन डीलर नियुक्त किया है।

वर्षवार ब्लॉक में विकास को मिली धनराशि

वर्ष 2017-18 - 5 करोड़ 57 लाख़ ‌‌वर्ष

2018-19 - 5 करोड़ 47 लाख़

2019-20 - 6 करोड़ 50 लाख़

2020-2021 - 8 करोड़ 66 लाख़

खंड विकास अधिकारी होता है सबसे बड़ा अधिकारी

विकास खंड कई गांवों को मिलकर बना है। कुंदरकी विकास खंड में 99 गांव शामिल हैं। यहां पहले 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। परिसीमन के बाद इनकी संख्या बढ़कर 160 हो गई है। प्रमुख का चुनाव क्षेत्र पंचायत सदस्य ही करते हैं। चुनाव के बाद प्रमुख और बीडीओ के संयुक्त हस्ताक्षर से धनराशि जारी होने के बाद विकास कार्य कराए जाते हैं। ब्लॉक अपने क्षेत्र के गांव के बाहर का काम कराते हैं। गांव के अंदर का विकास कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होती है। इसके लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव रखे जाते हैं। प्रस्ताव पारित होने के बाद ही विकास कार्य होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.