Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में आरक्षण होने के बाद पत्ते खोलेगी बसपा, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
Panchayat elections in Moradabad बहुजन समाज पार्टी की बूथवार हुई समीक्षा में निर्देश दिए गए। मंडल कोआर्डिनेटर समेत सभी पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों को फिलहाल अभी आरक्षण तय होने का इंतजार है।
मुरादाबाद, जेएनएन। सियासी दलों ने भी पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी राजनीतिक दल सियासी बिसात बिछाने में लगे हैं। बसपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जाने का काम शुरू कर दिया है। आरक्षण जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। बसपा आरक्षण फाइनल होने के बाद ही अपने सियासी पत्ते खोलने का काम करेगी।
बसपा के कार्यकर्ता गांव-गांव अपने शासन की कानून व्यवस्थाओं के बारे में बता रहे हैं। किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। बूथ स्तर पर पदाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि बसपा शासन में आम लोगों को जो सहूलियतें दी गईंं थींं। सरकार आने पर उन्हें वही सब सुविधाएं मिलेंगी। वार्डों में पैंठ बनाई जा रही है। पार्टी हाईकमान को पंचायत चुनाव में आरक्षण का इंतजार है। इसकी घोषणा के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जिला स्तर पर भी छोटी मीटिंगों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बूथ स्तर पर भी संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
पंचायत चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। जैसे ही आरक्षण की घोषणा होगी उसी हिसाब से प्रत्याशियों के भी नाम घोषित कर दिए जाएंगे। वार्डों में भी हर पदाधिकारी अलर्ट है।
रणविजय सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर बसपा
यह भी पढ़ें
पीछे की लाइन में कुर्सी लगाने पर भड़के मुरादाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष, तेवर को लेकर रहते हैं चर्चा में
मुरादाबाद जिले के लोगों को मिला 183 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार, होंगे ये कार्य
मुरादाबाद में युवती की हत्या, परिवार से मिले डीएम और एसएसपी, दो लाख रुपये का चेक भी सौंपा