Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में सेक्टर और बूथ स्तर पर बसपा मजबूत, चुनाव में ठोंकेंगे ताल
बहुजन समाज पार्टी ने पंचायत चुनाव के लिए मजबूती से ताल ठाेक दी है। हालांकि प्रत्याशियों की घोषणा आरक्षण लागू होने के बाद होगी। मंडलीय समीक्षा बैठक में सेक्टर-बूथ स्तर के सदस्यों से बात करने के साथ ही हालात के बारे में भी पूछा गया।
मुरादाबाद, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी ने पंचायत चुनाव के लिए मजबूती से ताल ठाेक दी है। हालांकि प्रत्याशियों की घोषणा आरक्षण लागू होने के बाद होगी। मंडलीय समीक्षा बैठक में सेक्टर-बूथ स्तर के सदस्यों से बात करने के साथ ही हालात के बारे में भी पूछा गया। बसपा से एक-एक वार्ड से कई-कई लोग टिकट की मांग कर रहे हैं। इसका फैसला आरक्षण तय होने के बाद ही किया जाएगा।
पाकबड़ा स्थित बसपा मंडल कार्यालय पर मंडल भर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि नगीना सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी गिरीश चन्द्र ने सभी कार्यकर्ताओं से बात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि संगठन के लिए लगे रहें। बसपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में आमजन को बताएं। पंचायत चुनाव में हर एक व्यक्ति से कार्यकर्ताओं को बात करनी है। मुरादाबाद मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह ने कहा कि यूथ स्तर पर संगठन को और भी मजबूत बनाना है। इसके साथ ही वार्डवार प्रत्याशियों के बारे में भी जानकारी की गई। जिससे अच्छी छवि के लोगों को टिकट दिया जाए। कई-कई लोग टिकट मांग रहे हैं। अंतिम चयन आरक्षण के बाद होगा। इसमें विधान परिषद पूर्व सदस्य डॉ. मेघराज सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी अखिलेश हितेषी, साजिद सैफी, डॉ. योगेम्बर सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश संचालन निर्मल सिंह सागर ने किया। इसमें डॉ. कमरे आलम, सतपाल कश्यप, विक्रम सिंह, रिंटू सागर, सुनील आज़ाद, चंद्रपाल सैनी, जितेंद्र सागर, दिनेश पासी आदि बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।