स्मार्ट सिटी के लिए खुले टेंडर, कार्यो में आएगी तेजी
मुरादाबाद : तीसरी बार में स्मार्ट सिटी के प्रपोजल को अमली जामा पहनाने की कोशिश तेज हो गई है।
मुरादाबाद : आखिरकार तीसरी बार में स्मार्ट सिटी के प्रपोजल को अमली जामा पहनाने की कोशिश सफल रही। बुधवार को टेंडर खुल गए हैं। देश की छह कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। अब इनका तकनीकी मूल्यांकन 23 अक्टूबर को स्पेशल परपस व्हीकल (एसपीबी) के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त और सीईओ एवं नगर आयुक्त समेत सात अफसरों की टीम करेगी। तकनीकी मूल्यांकन में जो कंपनियां सही होंगी वह अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होंगी। यानि उनका वित्तीय मूल्यांकन देखा जाएगा कि उनकी हैसियत क्या है? ताकि 22 अरब 26 करोड़ रुपये के प्रपोजल में प्रोजेक्ट को धरातल पर अमली जामा पहना सके। दी जाएगी जिम्मेदारी
वित्तीय मूल्यांकन में जो कंपनी सबसे सही होगी उसे ही प्राइवेट मैनेजमेंट कंसलटेंट (पीएमसी) कंपनी की जिम्मेदारी दी जाएगी। पीएमसी कंपनी ही स्मार्ट सिटी के अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी करेगी और टेंडर खोलने, तकनीकी व वित्तीय मूल्यांकन के बाद उसके पक्ष में कार्य आदेश जारी होगा। एक महीने के भीतर पीएमसी हो जाएगी। पीएमसी गठित होते ही वह अपने स्मार्ट सिटी कार्यालय रामगंगा विहार में बैठेगी और यहीं से पूरे शहर के विकास की डिजाइन तैयार करेगी। पीएमसी गठित होने से कामों को गति मिलेगी। इसके बाद शासन स्तर पर मुरादाबाद की भी समीक्षा गहनता से होगी। दो भागों में होगा शहर का विकास
स्मार्ट सिटी को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग में एरिया वेस्ड डेवलपमेंट और दूसरे भाग में पेन सिटी। पेन सिटी में पुराने शहर में काम होंगे। एरिया वेस्ड डेवलपमेंट में सिविल लाइंस व कोतवाली का कुछ हिस्सा लिया जाएगा। चयन होने के दस महीने बाद पीएमसी का गठन हुआ है। पीएमसी के गठन के लिए देश की छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। सभी का तकनीकी मूल्यांकन 23 अक्टूबर व वित्तीय मूल्यांकन 24 अक्टूबर को होगा।
विनोद अग्रवाल, महापौर तीसरी बार में टेंडर खुल गए हैं। पिछले दो बार में कंपनियों के प्रपत्रों में कुछ कमियों के चलते रद करने पड़े थे। शीघ्र ही पीएमसी गठित कर दी जाएगी।
अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त