इस शहर की बेटी ने टॉप की संयुक्त अरब अमीरात की बोर्ड परीक्षा Rampur News
यह हर भारतीय के लिए सम्मान की बात है कि रामपुर शहर की एक बेटी ने संयुक्त अरब अमीरात में शिक्षाा के क्षेत्र में परचम लहराया है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 09:10 AM (IST)
रामपुर, जेएनएन: अपने शहर की बेटी दिया सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात की बोर्ड परीक्षा टॉप कर दी है। दीया रेडिको खेतान के डायरेक्टर केपी सिंह की पौत्री हैं। अमित सिंह की पुत्री दीया की शिक्षा दुबई के किंग्स स्कूल में चल रही है। कक्षा 11 प्रथम बोर्ड (भारतीय शिक्षा पद्यति के अनुसार 10 वीं बोर्ड) की परीक्षा में दीया सिंह ने सभी विषयों में 9 प्लस स्टार (सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग) प्राप्त किया। इस वर्ष पूरे दुबई में 9 प्लस स्टार केवल दो प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही ला पाए हैं। इनमें भी दीया ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर रामपुर का नाम रोशन किया है। केपी सिंह ने बताया कि गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, स्थानीय विषय इत्यादि सभी विषयों में दीया सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा हैं। दीया के पिता अमित दुबई में एक विमानन कम्पनी में अधिकारी हैं । उन्होंने बताया कि दीया की रुचि अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनकर अमेरिका की नासा में वैज्ञानिक बनने की है। वह पर्वतारोही भी है। वह अपने शिक्षण सत्र के प्रत्येक अवकाश में किसी न किसी पर्वत श्रंखला पर अपनी माता जूही सिंह के साथ जाती हैं। अपनी माता के साथ दक्षिण अफ्रीका, यूरोप इत्यादि की अनेक पर्वत श्रंखलाओं पर चढ़ चुकी हैं। गत वर्ष माता एवं पुत्री ने प्रसिद्ध माउन्ट किलमंजारो एवं लद्दाख की सबसे ऊंची पहाड़ी स्टॉक कांगड़ी पर भी भारतीय ध्वज फहराया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें